दीपावली शुभकामना संदेश | Happy Diwali Wishes In Hindi | Deepavali Wishes Hindi | 2022


दिवाली के पावन पर्व पर सभी अपने परिवार और दोस्तों को बधाई देते है उस बधाई को diwali hindi quotes और भी शानदार बनाते है हर वर्ष हिन्दू धर्म का प्रमुख पर्व या भारत का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली काफी नजदीक है , दीपावली का त्यौहार भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्या वापसी पर मनाया जाता है। 

दीपावली के त्यौहार की तैयारियाँ महीने भर पहले से ही शुरू हो जाती है , घरों और दुकानों में साफ सफाई की जाती है और उन्हें कई तरह से सजाया जाता है। दीपावली को रौशनी का त्यौहार भी कहते है , इस समय घरों को दीपक व लाइट्स द्वारा रोशन किया जाता है , 

दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है लेकिन इस अंधेरी रात को दीपकों की रौशनी के साथ उजाले में तब्दील करदिया जाता है। दीपावली पर महालक्ष्मी देवी की आराधना की जाती है , इस त्यौहार पर बधाई देने से कोई पीछे नहीं रहता है। वर्तमान में डिजिटल जमाना है और हर कोई  व्हाट्सप पर अच्छे से अच्छे रूप में दीपावली बधाई देना चाहते है। 



  • आप अपने बधाई संदेश में Happy Diwali Wishes Hindi का इस्तेमाल करके अपने रिश्तेदारों को खुश कर सकते है। 
  • आपको इन Happy Diwali Wishes Hindi को नीचे दिए हुए सोशल मीडिया आइकॉन द्वारा शेयर करना है। 


हर्षोउल्लास के साथ मनाए दिवाली  इन Diwali Ki Shubhkamnaye के साथ 


दीपावली शुभकामना संदेश


diwali ki shubhkamnaye



1. अँधेरे के बाद उजाला भी आता है ,

घनी रात के बाद सवेरा भी होता है 

             वैसे ही ,

इस कोरोना के बुरे वक्त के बाद 

ख़ुशियों की दिवाली भी जरूर आएगी। 



2. रोशन हो दीपक ,

और सारा जग जगमगाए ,

लेके साथ सीता मैया को ,

राम जी है आए ,

हर शहर लगे मानों अयोध्या हो ,

आओ हर द्वार , हर गली हर मोड़ पर, 

हम सब दीप जलाए || 



3. दीपों का यह पावन त्यौहार 

आपके लिए लाए खुशियाँ हजार 

लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार 

हमारी शुभकामनाऍ करें स्वीकार !

 

Eco-Friendly Diwali Wishes


4. यह धरती है माँ हमारी, 

हमें ही इसे बचाना है, 

अब से हर दिवाली, 

पटाखे नहीं जलाना है !



5. इस दिवाली दे नया उपहार 

   पर्यावरण को दे हरियाली का संभार  

   पटाखे नहीं जलाएंगे 

   शपथ लेनी है हमें इस बार 

:- Eco-Friendly Diwali कैसे मनाएँ

6. हमने मिलकर ठाना है , 

    पटाखे नहीं जलाना है 

    प्रकृति को बचाना है ,  

    दिल से दिल मिलाना है ,


7. इस बार प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाना है। 

    धरती माँ से प्यार है हमें 

   पटाखों से  इनकार  है हमें 

   पर्यावरण को बचाएँगे 


8. पटाखों का कोई नहीं है यूज़ 

    पटाखें करते है पर्यावरण को एब्यूज  

    पटाखें है एक दम वेस्ट 

   अगर पटाखे  नहीं जलाएँगे तो पर्यावरण रहेगा बेस्ट 


9. आज सितम से बचने को धरती ने खुद ये कदम उठाया है ,

    पटाखों का सारा धुँआ बुझाने को ,

    दिवाली के दिन जल बरसाया है। 

 

  • Eco-Friendly Diwali Quotes

 

10. बिना पटाखों की दिवाली, 

            कैसे लाएगी वातावरण में खुशहाली || 


11. जब दीयों से होता उजियारा,

तो क्यों लेना पटाखों का सहारा || 


12. हमारी धरती हम ही बचाए,

बिना पटाखों की दिवाली मनाएँ || 


13. वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करें,

दिवाली की ख़ुशी को दोगुना करें || 


14. पटाखा लेना बंद करों,

प्रदूषण को कम करो || 


15. बिना पटाखे की दिवाली मनाओ,

धरती को प्रदूषण मुक्त बनाओ || 


16. इस बार दिवाली का जश्न ऐसे मनाओ,

पटाखों पर पाबंदी लगाओ || 


17. इस दिवाली पर हम सबने ठाना है,

प्रकृति को प्रदूषण मुक्त बनाना है || 


18. सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाए,

प्रकृति की सुंदरता बचाए ||  


Happy Diwali Wishes For Indian Army Hindi


19. एक दीया सैनिकों की वीरता के लिए जलाते है ,

     जो हमारे लिए अपनों से दूर दिवाली मनाते है || 



20. दिवाली पर एक दीया उनके नाम का भी जला लेना 

      जिन्होंने तुम्हारी सुरक्षा के लिए 

      अपनी जिंदगी का दीया बुझने दिया है 


21. कुछ ने दिवाली पर अपने घर सजाये है 

     और कुछ ने घर जाने के सपने || 


22. आँखों में जलाये रखना ये ख्वाहिशों के दीये, 

      जिंदगी हर रात दिवाली जैसी नजर आएगी || 


23. रौशनी का हर एक कतरा  मेरी रूह में भर दें ,

      इस दिवाली ऐ खुदा मुझे भी रोशन कर दे।  


24. वो हर रोज हल चलाता है की 

     किसी के आंगन में हरियाली हो जाए 

     वो हर रोज दीये बनाता है की 

    किसी घर में खुशहाली हो जाए

 

diwali ki shubhkamnaye


  • Diwali Wishes For Family

 

25. उजालों से काफी दूर है घर उसका 

     उस गरीब का घर रोशन हो तो दिवाली हो जाए 


26. इस दीवाली कुछ नया करते है 

      घरों के साथ साथ 

     लोगों के दिलों को भी 

    दीये से रोशन करते है 


27. हर घर में हो उजाला आए ना रात काली ,

     हर घर में हो खुशियाँ हर घर में हो दिवाली |


28. कैसी दिवाली है ! दिया कैसा है !

     मन का अँधेरा भी न जला। ... 

    वो रोशन कर गया मकान मेरा ,

   जिसके घर का चूल्हा भी न जला !


29. दीयों की रौशनी से घर - घर खिलते है ,

     रंगोली की सजावट से घर - घर सजते है ,

    मिठाइयों के तोहफे घर - घर मिलते है ,

    बाजार में खूब पटाखे बिकते है ,

   भाई - बहन , दोस्त -यार सब मिलते जुलते है 


  • Deepawali Wishes In Hindi

 

30. जिंदगी की गलियाँ हमेशा सजती रहे,

     खुशियों के दीये की बाती हमेशा जलती रहे ,

    हर हाल में खुश रहेंगे तो घड़ी उत्सव की 

    कभी खत्म ना होने वाली ,

    आप सब को मेरी तरफ से हैप्पी दिवाली 


31. पटाखे को जलाने के बाद जो दूरी रखते है 

     वहीं दूरी इस बार एक दूसरे से रखें। 


32. क्यों न इस दिवाली कुछ नया करें, 

     पटाखों की जगह हरा पौधा  गिफ्ट करें |


33. इस दिवाली अपनों के बीच दूरी है ,

     कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। 


34. कोरोना के अंधकार को कुछ इस तरह मिटाएंगे ,

      हर गरीब के घर भी रौशनी का दीया जलाएंगे। 

 

  • Best Wishes For Diwali In Hindi

35. दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार 

      परिवार में बना रहें स्नेह और प्यार 

     होती रहे सदा अपार धन की बौझार 

    ऐसा हो आपका दीवाली का त्यौहार 


36. हमारी जिंदगी में आकर तुम बवाल कर गए 

      खामोश रहकर भी सवाल कर गए 

     और नहीं जरूरत इस दिवाली पटाखों की मुझे 

     तुम तो पहले ही जिंदगी में आकर धमाल कर गए 


37. जाने कहाँ पटाखों की थैली है छुपाई 

     मिठाई चुराई तो डाँट लगाई 

    आज बहन ने चौखट पर रंगोली है बनाई 

   पापा ने छतों पर लाइटें है लगाई 

  और तेरी यादों में माँ की आँखे है भर आयी  

  छोड़ो यार शहर की नौकरी 

  देखों तुम्हारे घर आज दिवाली है आयी।।


38. भगवान इस दिवाली कुछ खास करना 

     जो अपनों से दूर है उन्हें अपनों के पास करना

     मेरी बस इतनी से दुआ है की 

    इस दिवाली किसी गरीब को उदास मत रखना 


Happy Diwali Funny Wishes In Hindi


39. वो दर्द ना इश्क में है ना तन्हाई में 

     जो दर्द है दिवाली की सफाई में।।


40. साल भर पड़ोसियों को भले ही मुँह ना दिखाए,

      पर दिवाली के दिन मिठाई खाने जरूर जाए।।


41. कर ली हमनें दिवाली की साफ - सफाई,

     अपने मोबाइल से वीडियो और चैट हिस्ट्री हटाई।।


42. दिवाली के शुभ अवसर पर गमों की विदाई कर दो,

      फिर भी दिल ना लगे तो हमारे घरों की सफाई कर दो।


43. दिवाली पर सफाई करेगा आपका पूरा परिवार,

      अच्छे से छुपाना गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड का उपहार।।


44. दिवाली की लाइट करें सबको डिलाइट,

      पकड़ो मस्ती की फ्लाइट और धूम मचाओ ऑल नाईट।।

 

diwali ki shubhkamnaye



 45. आ एक ऐसा त्यौहार 

      जिसका साल भर करते हम इंतजार,

     और घर में आएगी ढेर सारी सारी खुशियाँ ही खुशियाँ,

     जिसे कहते है हम दिवाली का त्यौहार।।

 

  • Heart Touching Diwali Wishes In Hindi


46. तुम्हारे लोट आने की फरियाद करते है हम,

      तन्हाइयों से बात करते है हम, 

     शायद तुम भूल गए हमें,

     पर आज भी हर दिवाली दिया जलाकर याद करते है तुम्हें।।


47. उलझी सारी बातों को तुम मुझसे सुलझाओगे न,

      सुनो ! आज दिवाली है,तुम मिलने तो आओगे न ?


48. सुनो न वीरान पड़ी जिंदगी को,

     तुम दीपावली सा जगमगा गयी हो,

     अपनी मौजूदगी से जिंदगी को,

     लड्डुओं की तरह महका और रौशनी सा नहला गयी हो।


49. एक दीया,मेरे दिल के कोने में कोई जला दें,

     अँधेरा काफी है,कोई मेरा रोशन आसमां कर दें,

    दर्द के अँधेरे में टूट चुके है बहुत हम.... 

   कोई तो हो जो अपने प्यार से..... 

   मेरी शाम भी दिवाली बना दें।।


50. सदियों से कैद पड़ी रूह के लिए रिहाई की 

                   तरह आयी है 

     अमावस की काली रात सी थी मेरी जिंदगी 

     वो दिवाली की तरह आयी है।


51. लॉगआउट हो गया वो इक दीया भेजकर,

     और त्यौहार की ख़ुशी मुबारक नहीं कहा,

     तन्हा कितनी नफ़रतें उसको रहीं होगी,

    जिसने तुझे दिवाली मुबारक नहीं कहा।।


52. दीप जलते रहे जगमगाते रहें,

     हम आपको आप हमें याद आते रहें,

    जब तक जिंदगी है दुआ है हमारी,

   आप चाँद की तरह जगमगाते रहें।।

 

  • Unique Diwali Quotes In Hindi

 

53. एक दुआ माँगते है, 

      हम अपने भगवान से,

    चाहते है आपकी ख़ुशी पूरे ईमान से,

    सब ख्वाहिशें पूरी हो आपकी,

              और  

   आप मुस्कुराए दिल ओ जान से। 


54. मिठाई,रौशनी और खुशियों का मंजर नहीं,

      इस दिवाली कई बच्चे अपने घर नहीं 

 

55. क्या फर्क पड़ता है ईद है या दिवाली 

     बस देश में रहना चाहिए खुशहाली।।


56. जिसने जितना समझा मोल पैसे का उतना लगा लिया,

     अमीरो ने महंगे पटाखे जलाए तो गरीब ने खाना खा लिया,

     किसी ने झालरों से जगमगा दिया अपने महलों को,

     किसी ने झोंपड़ी में एक छोटा सा दीया जला लिया।।


57. बचपन वाला रविवार 

            और 

   बचपन वाली दिवाली अब नहीं आती !! 


58. ख़ुशी आती है,ख़ुशी जाती है,

     आज के दिन थोड़ा ठहर जाती है,

    एक दिन नहीं सिर्फ,कुछ दिन एक साथ,

    हर वर्ष आती है,हर घर जगमगाती है। 


59. इस दिवाली भी जला दीये,

     घर जगमगा लेना, 

     खुश  खूब होते है हम,

    जरा किसी अजनबी को भी मुस्कुरा देना।।


60. अच्छा हुआ या बुरा,

     उसको अपनाकर आगे बढ़ने में ख़ुशी है,

    तो इस दिवाली घरों को रोशन करने के साथ साथ,

    कुछ दीये दिल में जलाए रखना,

    वहाँ से अँधेरा मिटाना सबसे जरूरी है। 

 

Happy Diwali Wishes SMS Messages In Hindi


61. मै शब्दो की रंगोली आज सजाऊंगा,

    मीठे नग्मों की मिठाई तुम्हें खिलाऊंगा,

   दीप जलेंगे कविताओं और गजलों की,

   इस दीपों से मै दिवाली मनाऊँगा।।


62. जो छूटे इस सफर में,जो रूठे इस डगर में,

    उनके पास आ जाने की इस दिवाली 

    ये दिल फिर कहता 

    एक कोशिस कर उन्हें मनाने की।  

 

63. सुख के दीप जले,

घर आंगन खुशहाली हो | 

बड़ो का आशीर्वाद मिलें,

ऐसी मंगल आपकी दिवाली हो || 


64. जीवन में आ गया है नया उजियारा,

आ गया है दिवाली का त्यौहार प्यारा || 


65. ढेरों खुशियाँ लाने वाली,

दीपों का त्यौहार दिवाली || 


66. दिवाली का त्यौहार अनोखा,

सबके जीवन में लाए खुशियों का झरोखा || 


67. घर को पहनाए दीपों की माला,

जिसकी रौशनी से फैले चारों तरफ उजियारा || 


68. दीपक जलाओ, दिवाली मनाओ,

अंधकार को दूर भगाओं || 


69. दीपों का त्यौहार दिवाली,

जो लाए हर जगह खुशहाली || 


70. ऐसा है दिवाली का त्यौहार,

जो लाए नए - नए उपहार || 

 

  • Whatsapp Diwali Wishes In Hindi

 

71. गणेश जी की कृपा हो,लक्ष्मी जी का वास हो,

सरस्वती जी की हो नजर,कुबेर का निवास हो,

कदम चूमे ख़ुशी हमेशा,हमेशा दिल की ये दुआ है,

हर रात हो दिवाली,हर दिन भी खास हो || 


72. तुम्हें मुबारक हो दिवाली,दिल से दुआ लाए है,

रोशन हो जीवन तुम्हारा,हमने दीप जलाए है,

रिश्ता हमेशा रहे सलामत,ये अरमान सजाए है, 

हैप्पी दिवाली सबको यारा,भेंट दुआ की लाए है || 


73. आपको आशीर्वाद मिले गणेश जी से,

विद्या मिले सरस्वती जी से,

दौलत मिले लक्ष्मी जी से,

खुशियां मिले रब से,

प्यार मिले सबसे,

यही दुआ है इस दिल से।।

               हैप्पी दिवाली

 

74. उम्मीदों के दीप तुम हो,

रोशनी की चिंगारी तुम हो,

उजाले का प्रतीक तुम हो,

दीपोत्सव के दीप तुम हो।।

             हैप्पी दिवाली


75. फूल की शुरुआत कली से होती है,

दिवाली की शुरुआत रोशनी से होती है,

प्यार की शुरुआत अपनों से होती है,

और आपसे मिलकर,

खुशियों की शुरुआत होती है।।


76. गर गर हो खुशहाली,

हर कोई मनाएं दिवाली,

गले मिलकर सबको कहो,

हैप्पी दिवाली।।


77. जिओ की रोशनी से,

सारा अंधेरा दूर हो जाए,

दुआ है कि जो खुशियां मांगों,

वो इस दिवाली मंजूर हो जाए।।


78. पटाखों की आवाज से,

गूंज रहा सारा संसार,

दीपक की रोशनी और,

अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको,

दीपावली का त्यौहार।।


79. खुशियों का बाग लगे,

       आंगन में।

वो रात भी किस्मत वाली हो,

दीपों से चमकता घर हो सारा,

ऐसी मुबारक आपकी दिवाली हो।।


80. दीपों का त्योहार दिवाली,

खुशियों का त्योहार दिवाली।

वनवास पूरा कर आये श्री राम,

अयोध्या के मन भायै श्री राम।।

 

  • Diwali Chya Hardik Shubhechha

 

81. घर घर सज्जे सजे है आंगन,

जलते पटाखे फुलझड़ियां और बम।।


82. लक्ष्मी गणेश जी का पूजन करें लोग,

लड्डू आओ और मिठाइयों का लगता है भोग।।


83. पहनने नए कपड़े खिलाते हैं मिठाई 

देखो देखो दीपावली है आई।


84. दीए की रोशनी से,

सब अंधेरा दूर हो जाए।

दुआ है कि जो चाहो आप,

वह खुशी मंजूर हो जाए।।


85. दिवाली त्योहार दीप का,

मिलकर दीप जलाएंगे।

सजा रंगोली से आंगन को,

सब का मन हर्षएंगे।।


86. बम पटाखे भी फोड़ेंगे,

खूब मिठाई खाएंगे।

दिवाली त्योहार मिलन का

घर घर मिलने जाएंगे।।


87. आई दिवाली आई दिवाली,

खुशियों को संग लाई दिवाली।।


88. बच्चे आए बड़े भी आए,

सबने सुंदर दीप जलाएं।।


89. दीपो से जगमग सारा संसार,

एक दूजे से बढ़ता प्यार।।

 


निष्कर्ष

उम्मीद है दोस्तों आपको यह लेख पसंद आया होगा और आपको Diwali Ki Shubhkamnaye संदेश,diwali hindi quotes और Eco-Friendly Diwali Slogans In Hindi के बारे में जानकारी मिली होगी। इसके अलावा कई और Quotes या शुभकामना संदेश आपको पता है तो Comment Box में अवश्य बताए। 

दोस्तों इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी अब फेसबुक पर भी उपलब्ध है आपको पास में नजर आ रहे फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करना है और इसके साथ इंस्टग्राम आइकॉन पर क्लिक करके मेरा साथ देना ताकि ऐसी नई नई जानकारियाँ हिंदी में आप तक पहुंचाते रहुँ।

दोस्तों यह लेख कृतिका नाम का मतलब,राशि,शुभ अंक और स्वभाव के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में अपने सभी दोस्तों और परिवार के साथ इंस्टाग्राम , व्हाट्सप्प और ट्विटर पर शेयर करें ताकि उन्हें भी सारी जानकारी हिंदी में मिल सकें।


यह भी पढ़ें 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now