वेज और नॉनवेज का मतलब क्या होता है | Veg or Non Veg Meaning In Hindi

नमस्कार दोस्तों वेज और नॉनवेज हर किसी के लिए कॉमन शब्द है लेकिन कई लोगों को अगर पूछा जाए की वेज और नॉनवेज का मतलब क्या होता है तो वे काफी कन्फ्यूज हो जाएंगे क्योंकि वेज और नॉनवेज दोनों ही शब्द अंग्रेजी भाषा के है जिसे हिंदी भाषा बोलने वाला व्यक्ति भी आसानी से बोल जाता है लेकिन जब इसका हिंदी अनुवाद पूछा जाए तो कम ही लोग बता पाते है। 

आप सभी जानते ही होंगे की हमारे भारत देश में एक बड़ी आबादी शुद्ध शाकाहारी खाना पसंद करती है लेकिन भारत और दुनिया भर की काफी बड़ी आबादी नॉनवेज खाना पसंद करती है इसलिए इन शब्दों पर हमेशा चर्चा होती रहती है इस लेख में आप वेज और नॉनवेज का मतलब जानेंगे जिससे आपको फिर इन शब्दों को सुनने पर कन्फ्यूजन नहीं होगा। 




Veg or Non Veg Meaning In Hindi



वेज और नॉनवेज का मतलब 


वेज और नॉनवेज का मतलब शाकाहारी और मांसाहारी होता है अर्थात अगर आपको किसी व्यक्ति द्वारा कहाँ जाए की वे नॉनवेज खाना पसंद करते है तो उसका अर्थ है उसे मांसाहारी खाना पसंद है वहीं कोई अगर आपसे पूछे आप वेज खाना खाएंगे तो उसका मतलब वे आपसे शाकाहारी खाना पूछ रहा है। अक्सर ज्यादातर जगहों पर वेज और नॉनवेज शब्दों का उपयोग शाकाहारी और मांसाहारी खाने के उपयोग में आता है। 

शाकाहारी भोजन 


शाकाहारी भोजन के अंतर्गत मांस,मछली,अंडे,मुर्गी और समुद्री भोजन को शामिल नहीं किया जाता है और शाकाहारी भोजन में फल,सब्जिया,अनाज,बीज,फल आदि शामिल होते है। 
दुनिया में कई धर्म जैसे हिन्दू,बौद्ध और जैन धर्म में प्राणियों की रक्षा के लिए शाकाहारी भोजन ग्रहण करते है साथ ही शाकाहारी भोजन में वसा और कोलेस्ट्रॉल कम होने से स्वास्थ्य को नुकसान होता है और सारी पोषक तत्वों की जरूरत भी पूरी हो जाती है। 

मांसाहारी भोजन 


मांसाहारी भोजन में मास,मछली,बकरा,चिकन,झींगा और सूअर जैसे कई जानवर का मास होता है इनका सेवन गोमांस,पोर्क,मटन और मछली के रूप में किया जाता है मासाहारी भोजन से मोटापा और रक्तचाप जैसे स्वास्थ्य बीमारिया हो सकती है। 

इसके अलावा कई धर्म में अंडे और डेयरी प्रोडक्ट को मांसाहारी और शाकाहारी दोनों श्रेणियों में रखा जाता है। 



वेज और नॉनवेज से जुड़े कुछ अहम तथ्य 


वेज खाना किसी व्यक्ति की स्वयं की पसंद पर निर्भर करता है वेज भोजन कई संस्कृति,धार्मिक मान्यताओं और नैतिकता के साथ साथ स्वास्थ्य पर भी निर्भर करता है इसके अलावा कई लोग जीव दया और शारीरिक नुकसान के कारण भी नॉनवेज खाना खाना पसंद नहीं करते है। जो वेज भोजन ग्रहण करते है वे मटन,चिकन और मछली जैसे मांसाहारी खाने से दुरी बनाए रखते है और अपने शारीरिक पोषण के लिए फल,सब्जी,अनाज और कई अन्य चीजों का सेवन करते है। 

नॉनवेज खाना कई संस्कृति और धर्म में अनिवार्य होता है मांसाहारी भोजन में वे बकरा,मुर्गी,मछली और किसी भी जानवर का मास खा सकते है जो लोग मांसाहारी होते है वे अपने शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति इन्हीं से ही करते है। 

अगर सही तरिके और संतुलन के साथ शाकाहारी और मांसाहारी में से किसी भी भोजन को ग्रहण करते है तो वे उनको आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने के साथ साथ स्वस्थ स्वास्थ्य भी प्रदान करते है लेकिन जब अनियंत्रित और बिना सेहत का ख्याल वेज और नॉनवेज खाना खाएंगे तो स्वास्थ्य संबधी परेशानी हो सकती है। 


निष्कर्ष



उम्मीद है इस लेख को पढ़ने के पश्चात आपको वेज और नॉनवेज का मतलब पता चल गया होगा और आपके सारे सवाल जैसे वेज और नॉनवेज क्या होता है,इससे फायदे - नुकसान और वेज और नॉनवेज से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी जानकारी मिली होगी इसके अलावा आपको किसी भी शब्द का मतलब जानना है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताए। 

दोस्तों इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी अब फेसबुक पर भी उपलब्ध है आपको पास में नजर आ रहे फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करना है और इसके साथ इंस्टग्राम आइकॉन पर क्लिक करके मेरा साथ देना ताकि ऐसी नई नई जानकारियाँ हिंदी में आप तक पहुंचाते रहुँ।

दोस्तों यह वेज और नॉनवेज का मतलब अपने सभी दोस्तों और परिवार के साथ इंस्टाग्राम , व्हाट्सप्प और ट्विटर पर शेयर करें ताकि उन्हें भी सारी जानकारी हिंदी में मिल सकें।  



Post a Comment

Previous Post Next Post
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now