राम शब्द रूप | राम शब्द रूप संस्कृत में | Ram Shabd

नमस्कार दोस्तों इस लेख में राम शब्द रूप बताए गए है जो भी छात्र को संस्कृत में राम शब्द जानने में परेशानी हो रही उनके लिए हमने इस लेख में राम शब्द के रूप संस्कृत में वो भी सातों विभक्ति में बताए है संस्कृत भाषा के अंतर्गत वाक्य का निर्माण करने के लिए शब्द रूप का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए कक्षा 6 से 10 के छात्रों को संस्कृत में पढ़ाई करने पर राम शब्द रूप पढ़ने को मिलते है। 
कई छात्रों को राम शब्द रूप पढ़ने और लिखने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है लेकिन संस्कृत के अंदर शब्द रूप का महत्व काफी ज्यादा है क्योंकि बिना किसी शब्द रूप के वाक्य का निर्माण नहीं होता है एक शब्द के कई रूप हो सकते है लेकिन राम शब्द को अकारान्त पुल्लिंग संज्ञा,सभी पुल्लिंग संज्ञाओं के और रूप भी इसी प्रकार ही बनाए जाते है, जैसे :- राम, लोक, देव, शिष्य, शूद्र, बालक, मानव, क्षत्रिय आदि इसमें शामिल है। 

राम शब्द रूप 


राम शब्द अकारान्त पुल्लिंग संज्ञा है और अकारान्त पुल्लिंग संज्ञा का शब्द रूप एक तरह से ही बनता है। 

अकारान्त पुल्लिंग संज्ञा शब्द वे होते है जिनका लिंग पुल्लिंग होता है और उन्हें बोलने पर उनका अंत में अ स्वर आता है। 

निम्न सारणी के अंतर्गत राम शब्द की सात विभक्तियाँ तीन वचनों के अंतर्गत बताई गयी है। 


विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा रामः रामौ रामाः
द्वितीया रामम् रामौ रामान्
तृतीया रामेण रामाभ्याम् रामैः
चतुर्थी रामाय रामाभ्याम् रामेभ्यः
पंचमी रामात् रामाभ्याम् रामेभ्यः
षष्‍ठी रामस्य रामयोः रामाणाम्
सप्‍तमी रामे रामयोः रामेषु
सम्बोधन हे राम! हे रामौ! हे रामाः!



Ram Shabd Roop In Sanskrit


ram shabd roop



राम शब्द रूप हिंदी में 


निम्न सारणी के अंतर्गत राम शब्द रूप का हिंदी अनुवाद बताया गया है 

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा रामः (राम ने, राम) रामौ (दो राम ने, दो राम) रामाः (अनेक राम ने, अनेक राम)
द्वितीया रामम् (राम को) रामौ (दो राम को) रामान् (अनेक राम को)
तृतीया रामेण (राम के द्वारा, राम से) रामाभ्याम् (दो राम के द्वारा, दो राम से) रामैः (अनेक राम के द्वारा, अनेक राम से)
चतुर्थी रामाय (राम के लिए, राम को) रामाभ्याम् (दो राम के लिए, दो राम को) रामेभ्यः (अनेक राम के लिए, अनेक राम को)
पंचमी रामात्/रामाद् (राम से) रामाभ्याम् (दो राम से) रामेभ्यः (अनेक राम से)
षष्‍ठी रामस्य (राम का, राम की, राम के) रामयोः (दो राम का, दो राम की, दो राम के) रामाणाम् (अनेक राम का, अनेक राम की, अनेक राम के)
सप्‍तमी रामे (राम पर, राम में) रामयोः (दो राम पर, दो राम में) रामेषु (अनेक राम पर, अनेक राम में)
सम्बोधन हे राम! (हे राम!) हे रामौ! (हे दो राम!) हे रामाः! (हे अनेक राम!)


Ram Shabd In Hindi


ram shabd roop



निष्कर्ष


उम्मीद है दोस्तों इस लेख से आपको राम शब्द रूप जानने को मिले होंगे और आपको राम शब्द संस्कृत में भी सीखने को मिले होंगे इसके अलावा भी आपको कोई अन्य शब्द रूप जानना है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताए। 

दोस्तों इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी अब फेसबुक पर भी उपलब्ध है आपको पास में नजर आ रहे फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करना है और इसके साथ इंस्टग्राम आइकॉन पर क्लिक करके मेरा साथ देना ताकि ऐसी नई नई जानकारियाँ हिंदी में आप तक पहुंचाते रहुँ।

दोस्तों यह लेख राम शब्द रूप अपने सभी दोस्तों और परिवार के साथ इंस्टाग्राम , व्हाट्सप्प और ट्विटर पर शेयर करें ताकि उन्हें भी सारी जानकारी हिंदी में मिल सकें।  



Post a Comment

Previous Post Next Post
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now