प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का सूत्र क्या है? | Plaster of Paris Ka Sutra | हिंदी में

नमस्कार दोस्तों इस लेख में आप Plaster of Paris Ka Sutra जानेंगे जिसे कई लोग POP भी कहते है इस लेख में प्लास्टर ऑफ़ पेरिस के सूत्र के अलावा इसके उपयोग और फायदे के बारे में भी बताया गया है POP का निर्माण जिप्सम से होता है जो सफेद रंग का पाउडर होता है जिसका उपयोग ढलाई और मूर्तिकला के साथ मेडिकल सेक्टर में भी किया जाता है। भारत में रसायन विज्ञानं की किताब में Plaster of Paris Ka Sutra को आपने देखा ही होगा लेकिन आप नहीं जानते है की Plaster of Paris कैसे बनता है और इसका उपयोग किस प्रकार होता है तो इस लेख को पूरा पढ़कर इससे संबधित सारी जानकारी प्राप्त करें। 

प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का रासायनिक सूत्र क्या है ?


Plaster of Paris का रासायनिक सूत्र (CaSo4).H2O होता है और Plaster of Paris का रासायनिक नाम कैल्शियम सल्फेट हाइड्रेट होता है। 

प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का निर्माण कैसे होता है ?


प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का निर्माण करने के लिए सबसे पहले जिप्सम को भट्टी के अंदर 120–180 °C (248–356 °F) के तापमान पर गर्म किया जाता है और जब इस प्रक्रिया में जिप्सम का तीन चौथाई भाग जल जाता है और जले हुए भाग के अलावा जो शेष बच जाता है वे ही प्लास्टर ऑफ़ पेरिस होता है। जिप्सम को इतने उच्च तापमान पर गर्म करने से यह पानी के अणुओं को खोकर कैल्शियम सल्फेट हेमीहाइड्रेट में तब्दील हो जाता है हालाँकि जब इस सूखे प्लास्टर ऑफ़ पेरिस को पानी में मिलाएँगे तो वे वापस पानी में तब्दील हो जाएगा। 

प्लास्टर ऑफ़ पेरिस कितने प्रकार का होता है ?


प्लास्टर ऑफ़ पेरिस निम्न तीन प्रकार का होता है। 

जिप्सम प्लास्टर 

जिप्सम प्लास्टर का निर्माण करने के लिए जिप्सम को 300 डिग्री फारेनहाइट तापमान पर उष्मा प्रदान करके गर्म किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप जिप्सम प्लास्टर का निर्माण होता है लेकिन अगर इस जिप्सम को 392 डिग्री फ़ारेनहाइट से ऊपर तापमान पर गर्म किया जाता है तो यह निर्जल में बदल सकता है। 

चूना प्लास्टर

कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड को रेत और अन्य अक्रिय भराव के साथ मिश्रण करने से चूना प्लास्टर बनता है इसके पश्चात चूना पथर को गर्म करके उसे चूनें में परिवर्तित किया जाता है उसके बाद उसमें पानी मिलाकर बुझा हुआ चुना बनाया जाता है। बूझे चूने का उपयोग कई जगह पर घर बनाने में किया जाता है। 

सीमेंट प्लास्टर

सीमेंट प्लास्टर बनाने के लिए प्लास्टर के साथ पोर्टलैंड सीमेंट , पानी और रेत का मिश्रण किया जाता है इसे बाहरी और अंदरूनी हिस्से पर लगाकर चिकनी सतह प्राप्त की जाती है जिप्सम प्लास्टर के पश्चात आखिरी सतह के लिए सीमेंट प्लास्टर का उपयोग होता है। 

प्लास्टर ऑफ़ पेरिस के अनुप्रयोग 


प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का उपयोग हम अपने दैनिक कार्य में कई जगह पर करते है जिनके बारे में कई लोगों को जानकारी होती है लेकिन कई लोग नहीं जानते है तो वे निम्न प्लास्टर ऑफ़ पेरिस के उपयोग को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

  • प्लास्टर ऑफ़ पेरिस से ही पट्टा तैयार किया जाता है जो टूटी हड्डियों को जोड़ता है। 
  • प्लास्टर ऑफ़ पेरिस की सहायता से कलाकार कई मूर्तियाँ और खिलौने तैयार करते है। 
  • कई प्रकार सांचो का निर्माण करने में भी प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का उपयोग होता है। 
  • ब्लैक बोर्ड पर लिखने वाली चौक का निर्माण भी प्लास्टर ऑफ़ पेरिस से ही होता है। 
  • घर छत पर नए नए डिजाइन करने के लिए भी प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का उपयोग होता है। 
  • दांतो के इलाज में भी विभिन्न उदेश्यों से प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का उपयोग होता है। 
  • मोल्डिंग और कॉस्टिंग जैसे कार्यो में भी प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का उपयोग किया जाता है। 

निष्कर्ष


उम्मीद है दोस्तों इस लेख को पढ़ने के पश्चात आपको प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का सूत्र और इसके उपयोग के बारे में पता चल गया होगा,दोस्तों POP का उपयोग हम अपने दैनिक जीवन में कई जगह करते है लेकिन प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का सूत्र रसायन विज्ञानं से पता चलता है और आपने भी पढ़ाई की है तो आपने भी कभी ना कभी प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का रासायनिक सूत्र देखा ही होगा,इसके अलावा आपको किसी भी परदार्थ का रासायनिक सूत्र जानना है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताए। 

दोस्तों इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी अब फेसबुक पर भी उपलब्ध है आपको पास में नजर आ रहे फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करना है और इसके साथ इंस्टग्राम आइकॉन पर क्लिक करके मेरा साथ देना ताकि ऐसी नई नई जानकारियाँ हिंदी में आप तक पहुंचाते रहुँ।

दोस्तों यह लेख प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का सूत्र क्या है अपने सभी दोस्तों और परिवार के साथ इंस्टाग्राम ,व्हाट्सप्प और ट्विटर पर शेयर करें ताकि उन्हें भी सारी जानकारी हिंदी में मिल सकें।


FAQ


प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का सूत्र क्या है ?

प्लास्टर ऑफ़ पेरिस का सूत्र (CaSo4) H2O है। 

प्लास्टिक ऑफ पेरिस का रासायनिक नाम क्या है?

प्लास्टिक ऑफ पेरिस का रासायनिक नाम कैल्शियम सल्फेट हाफ हाइड्रेट (CaSo4)2 H2O) है। 

प्लास्टर ऑफ पेरिस का नाम क्यों पड़ा है?

प्लास्टर ऑफ पेरिस का में 'पेरिस' शब्द का उपयोग क्यों हुआ है इसके बारे में कम लोग ही जानते है प्लास्टर ऑफ पेरिस में पेरिस शब्द लगने का कारण है की इसका निर्माण जिप्सम होता है और जिप्सम को सर्वप्रथम पेरिस में माँटमारटी से प्राप्त किया था इसी कारण प्लास्टर ऑफ पेरिस के साथ 'पेरिस' लगा हुआ है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now