नमस्कार दोस्तों इस लेख में आप व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते है इस बारे में जानेंगे पिछले लेख में आपने संज्ञा की परिभाषा और उसके प्रकारों के बारे में जाना था लेकिन अगर आपने वो लेख नहीं पढ़ा तो पहले उसे पढे ताकि आपको चरण बद्ध तरिके से संज्ञा के बारे में जानकारी मिल सकें।
दोस्तों हर परीक्षा के अंदर आपको व्यक्तिवाचक संज्ञा से जुड़े कई सवाल देखने को मिलेंगे जिसमें व्यक्तिवाचक संज्ञा की परिभाषा या व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण भी हो सकते है इसलिए आपको पूरी तैयारी के साथ जाना चाहिए और किसी भी प्रकार के सवाल का जवाब आपके पास होना चाहिए। इस लेख में आप व्यक्तिवाचक संज्ञा किस कहते है,व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे इसलिए लेख को पूरा जरूर पढ़ें।
व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते है ?
व्यक्तिवाचक संज्ञा :- वह संज्ञा जो किसी व्यक्ति,वस्तु और स्थान का बोध कराती है उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा संज्ञा कहते है साथ ही व्यक्ति विशेष और स्थान विशेष का बोध होता हो वहाँ पर भी व्यक्तिवाचक संज्ञा होती है।
जैसे :- विराट कोहली आईपीएल में बैंगलोर के लिए खेलते है।
इस वाक्य में विराट कोहली व्यक्ति विशेष और बैंगलोर स्थान विशेष का बोध कराते है।
व्यक्तिवाचक संज्ञा में प्रयुक्त व्यक्ति विशेष,स्थान विशेष और वस्तु विशेष निम्न प्रकार है।
व्यक्ति विशेष :- विराट कोहली,रोहित शर्मा,नरेंद्र मोदी,अक्षय कुमार,स्वामी विवेकानंद,राम,कृष्ण,सीता,विष्णु आदि।
स्थान विशेष :- जयपुर,जोधपुर,दिल्ली,मुंबई,कोलकाता,चेन्नई,बैंगलोर,हैदराबाद ,प्रयागराज,पुष्कर,भारत,चीन,अमेरिका आदि।
वस्तु विशेष :- गीता,रामायण,ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद,महाभारत आदि।
व्यक्तिवाचक संज्ञा से जुडी बातें
- व्यक्तिवाचक संज्ञा में व्यक्ति विशेष या स्थान विशेष का नाम प्रयुक्त होता है इसलिए इसे नामवाचक संज्ञा भी कहते है।
- व्यक्तिवाचक संज्ञा हमेशा एकवचन में होती है।
- व्यक्तिवाचक संज्ञा को देख और छू सकते है जैसे राहुल को कोई भी छू सकता है और जयपुर को कोई भी देख सकता है।
व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण
सचिन तेंदुलकर महान खिलाडी है
वाक्य में सचिन तेंदुलकर व्यक्तिवाचक संज्ञा है।
नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री है।
वाक्य में नरेंद्र मोदी और भारत व्यक्तिवाचक संज्ञा है।
महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की है
वाक्य में वाल्मीकि और रामायण व्यक्तिवाचक संज्ञा है।
रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान है
वाक्य में रोहित शर्मा व्यक्तिवाचक संज्ञा है
सुंदर पिचाई का जन्म भारत में हुआ और अब वह अमेरिका में रहते है।
वाक्य में सुंदर पिचाई,भारत और अमेरिका व्यक्तिवाचक संज्ञा है।
व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण
व्यक्ति विशेष के उदारहण
- विराट कोहली क्रिकेटर है।
- रोहित क्रिकेट खेल रहा है।
- शिवम दौड़ रहा है
- सुरभि पढ़ रही है
- शिवानी गाना गा रही है।
- अक्षय कुमार लोकप्रिय अभिनेता है
- मनोहर सो रहा है।
स्थान विशेष के उदाहरण
- जोधपुर को सूर्य नगरी और नीला शहर कहा जाता है
- मुंबई की आबादी सबसे ज्यादा है
- जयपुर राजस्थान की राजधानी है
- ताजमहल आगरा में स्तिथ है
- पंजाब पांच नदियों वाला राज्य है
वस्तु विशेष उदाहरण
- रामायण एक पवित्र ग्रंथ है।
- गीता में जीवन का सार है।
- वह ऋग्वेद पढ़ रहा है।
व्यक्तिवाचक संज्ञा का उदाहरण
- रमेश खेल रहा है
- पवन जयपुर घूमने जा रहा है
- महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान है।
- अमित दिल्ली में रहता है।
- श्याम भगवद गीता पढ़ रहा है।
- हवालमहल में जयपुर में स्तिथ है
- ध्यानचंद हॉकी के महान खिलाडी थे
- अनिकेत को मराठी अच्छे से आती है
- मुझे अंग्रेजी फिल्म देखना पसंद है।
- दिल्ली भारत की राजधानी है।
उम्मीद है दोस्तों आपने लेख को अच्छी तरह से पढ़ा होगा और आपको व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते है इसके बारे में पूरी जानकारी मिली होगी और व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण भी आपने अच्छी तरह से जाने होंगे लेकिन फिर अगर आपको व्यक्तिवाचक संज्ञा से जुड़ा कोई भी डॉउट है तो कमेंट बॉक्स में बताए।
दोस्तों इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी अब फेसबुक पर भी उपलब्ध है आपको पास में नजर आ रहे फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करना है और इसके साथ इंस्टग्राम आइकॉन पर क्लिक करके मेरा साथ देना ताकि ऐसी नई नई जानकारियाँ हिंदी में आप तक पहुंचाते रहुँ।
दोस्तों यह लेख व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते है के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में अपने सभी दोस्तों और परिवार के साथ इंस्टाग्राम , व्हाट्सप्प और ट्विटर पर शेयर करें ताकि उन्हें भी सारी जानकारी हिंदी में मिल सकें।
Post a Comment