संस्कृत में लता शब्द रूप | Lata Shabd Roop

संस्कृत में लता शब्द रूप | Lata Shabd Roop

नमस्कार दोस्तों इस लेख में आप लता शब्द के रूप के बारे में जानकरी प्राप्त करेंगे इससे पहले के लेख में आपने बालक शब्द रूप के बारें में जानकारी प्राप्त की थी अगर आपने उस लेख को नहीं पढ़ा है तो आपको उस लेख का लिंक नीचे मिल जाएगा। 

दोस्तों संस्कृत भाषा में शब्द रूप काफी मायने रखते है और हर संस्कृत से जुडी परीक्षाओ में राम शब्द,रमा शब्द,बालक और लता शब्द जैसे सभी शब्द रूप के बारे में सवाल पूछे जाते है इसलिए आपको हर शब्द रूप के बारे में जानकारी होनी चाहिए और इस लेख को पूरा पढ़कर आप लता शब्द रूप के बारे में पूरी तरह जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
 

lata shabd roop


लता शब्द का अर्थ क्या है ?


लता शब्द मूल लत शब्द के साथ टाप और अच् प्रत्यय लगाने से बनता है जिसका अर्थ पौधे की पतली शाखाएँ यानि बेल होता है इसके अलावा लता किसी लड़की का नाम भी होता है इसलिए लता शब्द का प्रयोग पेड़ की जमीन पर फैली पतली शाखाओं यानि बेल और लड़की के नाम के लिए किया जाता है। 



लता शब्द रूप 


लता शब्द आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा होती है और इसी तरह आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञापदों को भी बनाया जाता है लेकिन 'अम्बा' शब्द का सम्बोधन 'हे अम्ब' होता है इसी प्रकार लता शब्द का सम्बोधन भी 'हे लते' होता है। लता शब्द रूप को एकवचन,द्विवचन और बहुवचन के साथ सातों विभक्तियों में निम्न प्रकार बताया गया है जिसे आप आसानी से याद कर सकते है। 


विभक्ति

एकवचन

द्विवचन

बहुवचन

प्रथमा

लता

लते

लताः

द्वितीया

लताम्

लते

लताः

तृतीया

लतया

लताभ्याम्

लताभिः

चतुर्थी

लतायै

लताभ्याम्

लताभ्यः

पंचमी

लतायाः

लताभ्याम्

लताभ्यः

षष्ठी

लतायाः

लतयोः

लतानाम्

सप्तमी

लतायाम्

लतयोः

लतासु

सम्बोधन

हे लते!

हे लते!

हे लताः!





उम्मीद है दोस्तों आपने लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ा होगा जिससे आपको लता शब्द रूप के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी लता शब्द सीखना काफी आसान है इसे सीखने के लिए आपको बार लता शब्द पढ़ना और एक एक विभक्ति याद करके लिखना है इससे आप आसानी से लता शब्द रूप सीख जाएंगे लेकिन फिर भी अगर आपको कोई डॉउट है तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर बताए। 
 
दोस्तों इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी अब फेसबुक पर भी उपलब्ध है आपको पास में नजर आ रहे फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करना है और इसके साथ इंस्टग्राम आइकॉन पर क्लिक करके मेरा साथ देना ताकि ऐसी नई नई जानकारियाँ हिंदी में आप तक पहुंचाते रहुँ।

दोस्तों यह लेख संस्कृत में लता शब्द रूप जाने अपने सभी दोस्तों और परिवार के साथ इंस्टाग्राम , व्हाट्सप्प और ट्विटर पर शेयर करें ताकि उन्हें भी सारी जानकारी हिंदी में मिल सकें। 




लता शब्द का एकवचन क्या होता है ?

लता का एकवचन लता होता है। 

लता का बहुवचन क्या होता है ?

लता का बहुवचन लता: होता है। 

लता शब्द का अर्थ क्या होता है ?

लता शब्द का अर्थ बेल,  झाड़ियां या कोमल शाखाएं होता है। 

लता का पर्यायवाची शब्द क्या होता है ?

लता का पर्यायवाची शब्द बल्ली, लतिका, बेली होता है 






एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने