जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा एवं उदाहरण के बारे में आप इस लेख में जानेंगे दोस्तों इससे पहले के लेख में आप भाववाचक संज्ञा और व्यक्तिवाचक संज्ञा के बारे में जान चुके है। संज्ञा हिंदी व्याकरण का महत्वपूर्ण अंग है इसलिए अगर आपको व्याकरण में निपूर्ण होना है तो आपको संज्ञा के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
भारत में सरकारी नौकरी के लिए होने वाली कई प्रतियोगी परीक्षाओ में आपको संज्ञा से जुड़े सवाल देखने को मिलेंगे इसी प्रकार जातिवाचक की परिभाषा और उदाहरण से जुड़े सवाल भी आपको देखने को मिलेंगे जिसके जवाब आसानी से देने के लिए लेख को पूरा पढ़कर जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
वह संज्ञा जिसमें किसी शब्द से व्यक्ति,वस्तु स्थान आदि की जाति का बोध हो उसे जातिवाचक संज्ञा कहते है। इस संज्ञा के अंतर्गत किसी व्यक्ति,वस्तु और स्थान विशेष का बोध न होकर उसकी संपूर्ण जाति का बोध होता है।
जैसे :- राम,श्याम और गीता व्यक्तिवाचक संज्ञा है लेकिन अगर इन्हें मनुष्य कहकर संबोधित करते है तो वहाँ पर जातिवाचक संज्ञा होती है क्योंकि मनुष्य से संपूर्ण जाति का बोध होता है।
गाय दूध हमें शक्तिशाली बनाता है।
यहाँ पर गाय शब्द का प्रयोग धरती पर मौजूद सभी गायों के लिए हुआ है इसलिए यहाँ पर जातिवाचक संज्ञा है।
लड़का :- यहाँ पर लड़का शब्द का प्रयोग किसी विशेष लड़के के लिए न होकर सभी लड़कों के लिए हुआ है अर्थात लड़का जातिवाचक संज्ञा है।
नदी :- नदी शब्द का प्रयोग किसी विशेष नदी के लिए न होकर सभी नदियों के लिए हुआ है
घड़ी :- अगर किसी प्रकार की बातचीत में घड़ी शब्द का प्रयोग होता है तो वहाँ किसी विशेष घड़ी के लिए नहीं बल्कि सम्रग घड़ियों के लिए होता है।
शहर :- शहर शब्द का प्रयोग दुनियाँ के सभी शहरो के लिए होता है
जातिवाचक संज्ञा की पहचान कैसे करें ?
- जातिवाचक संज्ञा दृश्य होती है अर्थात इसमें शामिल वस्तु,प्राणी को देख सकते है।
- जातिवाचक संज्ञा को आसानी से एकवचन से बहुवचन और वापस बहुवचन से एकवचन में परिवर्तित कर सकते है।
जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण
जातिवाचक संज्ञा में प्राणी, वस्तु,स्थान आदि का बोध होता है जो निम्न प्रकार है
प्राणी :- लड़का,लड़की,पशु,पक्षी,औरत,आदमी,जानवर आदि।
वस्तु :- गाड़ी,बस,कार,टेबल,कंप्यूटर,मोबाइल आदि।
स्थान :- गाँव,शहर,स्कुल,कॉलेज,होटल आदि
लड़के खेल रहे है
पक्षी पेड़ पर बैठे है
वाक्य में लड़के और पक्षी किसी विशेष का बोध नहीं कराते है बल्कि संपूर्ण जाति का बोध कराते है इसलिए यहाँ जातिवाचक संज्ञा है
देश में प्रदूषण बढ़ रहा है
शहर की जनसँख्या तेजी से बढ़ रही है
वाक्य में शहर और देश किसी विशेष स्थान के लिए प्रयुक्त न होकर दुनियाँ के सभी देशो और शहरो के लिए हुआ है इसलिए यहाँ पर जातिवाचक संज्ञा है।
मुझे ट्रैन में जाना है
मुझे कार चलाना पसंद है
वाक्य में ट्रैन और कार किसी विशेष वस्तु का बोध न कराके उसकी सम्पूर्ण जाति का बोध करा रहे है इसलिए यहाँ पर जातिवाचक संज्ञा है।
नदी का जल स्वच्छ है।
तालाब का पानी अच्छा है
वाक्य में नदी और तालाब जो संपूर्ण जाति का बोध करते है इसलिए यहाँ पर जातिवाचक संज्ञा है।
जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण
- जयपुर काफी बड़ा शहर है
- देश की जनसँख्या तेजी से बढ़ रही है
- वह नदी के पास रहा है।
- श्याम एक अच्छा डॉक्टर है
- प्रदूषण से तालाब का पानी दूषित हो गया
- किसान खेती कर रहा है
- लड़कियाँ शहर जा रही है
- मनुष्य पृथ्वी पर उपस्थित सबसे पुरानी प्रजाति है
- शेर एक खतरनाक जानवर है
- लड़के क्रिकेट खेल रहे है
निष्कर्ष
उम्मीद है दोस्तों आपने लेख को पूरा पढ़ा होगा और आपको जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा और जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण के बारे में पूरी जानकारी मिली होगी। दोस्तों अगर आपको जातिवाचक संज्ञा से जुडी किसी भी प्रकार चाहिए तो कमेंट बॉक्स में आप पूछ सकते है।
दोस्तों इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी अब फेसबुक पर भी उपलब्ध है आपको पास में नजर आ रहे फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करना है और इसके साथ इंस्टग्राम आइकॉन पर क्लिक करके मेरा साथ देना ताकि ऐसी नई नई जानकारियाँ हिंदी में आप तक पहुंचाते रहुँ।
दोस्तों यह लेख भाववाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण जाने हिंदी में अपने सभी दोस्तों और परिवार के साथ इंस्टाग्राम , व्हाट्सप्प और ट्विटर पर शेयर करें ताकि उन्हें भी सारी जानकारी हिंदी में मिल सकें।
दोस्तों यह लेख भाववाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण जाने हिंदी में अपने सभी दोस्तों और परिवार के साथ इंस्टाग्राम , व्हाट्सप्प और ट्विटर पर शेयर करें ताकि उन्हें भी सारी जानकारी हिंदी में मिल सकें।
Post a Comment