5 सबसे सस्ते लैपटॉप और उनके फीचर्स & फंक्शन के बारे में हिंदी में जाने

सबसे सस्ते लैपटॉप हो या सबसे सस्ते मोबाइल वर्तमान इंटरनेट पर और ऑफलाइन बाजारों में सब कुछ उपलब्ध है लेकिन कई बार सस्ते के चककर में उस प्रोडक्ट की गुणवत्ता नहीं देखते है जिस कारण आगे चलकर नुकसान भी उठाना पड़ता है। जब से लोकडाउन हुआ और शिक्षा ऑनलाइन हुई है लैपटॉप हर किसी के लिए जरूरी हो गया है इसलिए कई बच्चे सबसे सस्ते लैपटॉप खरीदना चाहते है हालाँकि बाजार में lenovo का सबसे सस्ता लैपटॉप,एचपी का सबसे सस्ता लैपटॉप की तरह आपको कई सस्ते लैपटॉप मिल जाएँगे लेकिन उससे पहले आप उसकी गुणवत्ता जरूर देखें ताकि आप उसका उपयोग लंबे समय तक कर सकें। 

अगर आप भी एक स्टूडेंट है या ऑनलाइन बिजनेस करने वाले व्यक्ति तो इस लेख में आपको 20000 रुपए के अंदर सस्ते लैपटॉप के बारे में जानकारी मिलेगी जिनकी गुणवत्ता भी काफी अच्छी है और फीचर्स आप लेख को पूरा पढ़कर जान सकते है। 


सबसे सस्ता लैपटॉप कौन सा है ?



सबसे सस्ते लैपटॉप


अगर आप भी स्टूडेंट है या अपने बिजनेस के लिए सबसे सस्ता लैपटॉप खरीदना चाहते है तो आपको इस लेख में 20000 रुपए के अंदर शानदार लैपटॉप बताए जाएंगे जिससे आप बजट में अच्छा लैपटॉप खरीद सकते है। हालाँकि ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजारों में lenovo का सबसे सस्ता लैपटॉप,एचपी का सबसे सस्ता लैपटॉप और Dell,I Ball, Acer, Micromax, Apple के कई लैपटॉप मौजूद है जिनकी कीमत ज्यादा हो सकती है लेकिन इन्हीं कंपनियों के सबसे सस्ते लैपटॉप के फीचर्स और फंक्शन के साथ पूरी जानकारी निम्न प्रकार है। 


HP का सबसे सस्ता लैपटॉप  


HP एक अमेरिकी कंपनी है लेकिन पिछले कुछ वर्षो से इस कंपनी ने अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता के दम पर लाखों भारतीयों का दिल जीता है जिस कारण वर्तमान में आपको बड़ी मात्रा में HP के कई प्रोडक्ट भारतीय बाजारों में देखने को मिलेंगे। इसके अलावा HP का सबसे सस्ता लैपटॉप अच्छी गुणवत्ता के साथ कम दामों में लोगों की जरूरतों को पूरा करते है इसका अलावा यह लैपटॉप कौनसा है और इसके फीचर्स व फंक्शन की जानकारी निम्न प्रकार है। 

  • HP Chromebook HP का सबसे सस्ता लैपटॉप
  • HP Chromebook सिरेमिक सफेद रंग में उपलब्ध है 
  • HP Chromebook में 1.1GHz इंटेल सेलेरॉन N4020 प्रोसेसर होता है। 
  • HP Chromebook में 4GB DDR4 RAM के साथ 64GB एसएसडी स्टोरेज उपलब्ध है जिसे आगे 256 GB तक बढ़ा सकते है।  
  • HP Chromebook में 35.5 सेमी (14 इंच) की डिस्प्ले इंटेल यूएचडी 600 ग्राफिक्स के साथ दी गयी है। 
  • HP Chromebook का क्रोम ओएस ऑपरेटिंग सिस्टम है। 
  • HP Chromebook का वजन 1.46kg है और इसकी चौड़ाई 32.6 सेंटीमीटर व ऊँचाई 1.8 सेंटीमीटर है। 
  • HP Chromebook ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों जगहों से आप खरीद सकते है लेकिन इससे पहले यूजर्स द्धारा दिए गए रिव्यू और रेटिंग जरूर देखें। 


Colonics Enabler Laptop


Coconics Enabler Laptop भारत का सबसे सस्ता लैपटॉप है इस लैपटॉप को कोरोना के समय लॉकडाउन में स्टूडेंट की  ऑनलाइन पढ़ाई को आसान बनाने के लिए बनाया गया था। Coconics कंपनी से केरला सरकार के साथ मिलकर यह सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप तैयार किया गया जिससे बच्चे कम बजट में लैपटॉप खरीदकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। Coconics कंपनी द्धारा निर्मित सबसे सस्ते लैपटॉप में निम्न फीचर्स और फंक्शन देखने को मिलते है। 

  • Coconics Enabler Laptop फ़िलहाल काले रंग में उपलब्ध है
  • Coconics Enabler Laptop में इंटेल का सेलेरॉन प्रोसेसर N4000 उपलब्ध है जिसकी चाल 2.60 GHz है 
  • इस लैपटॉप में 4GB ऑनबोर्ड LPDDR4 मेमोरी के साथ 64GB स्टोरेज और Intel UHD ग्राफ़िक्स 600 मिलता है। 
  • Coconics Enabler Laptop में 11.6 इंच की फुल HD डिस्प्ले (1920x1080) पिक्सेल्स होती है। 
  • Coconics Enabler Laptop में टच पैड में निर्मित जेनेरिक कीबोर्ड,बिल्ट इन ऐरे माइक्रोफोन,0.3MP कैमरा और हाई डेफिनिशन ऑडियो क्वालिटी मिलती है। 
  • Coconics Enabler Laptop 990 ग्राम लाइट वेट के साथ स्लिम और स्लीक मॉडल में उपलब्ध है। 
  • Coconics Enabler Laptop को आप Amazon और Flipkart से खरीद सकते है लेकिन इससे पहले कस्टमर रेटिंग और रिव्यू जरूर देखें।

 

Lenovo Chromebook 


Lenovo Chromebook lenovo का सबसे सस्ता लैपटॉप है जिसमें यूजर्स शानदार गुणवत्ता के साथ अच्छा स्टोरेज भी पा सकते है। लेनोवो भारत में जाना माना ब्रांड है और भारतीय बाजारों में इसके बड़ी मात्रा में प्रोड्कट देखने को मिलता है साथ ही यह बजट के अंदर आने वाले सबसे सस्ते लैपटॉप में से एक है। lenovo का सबसे सस्ता लैपटॉप Lenovo Chromebook के अंदर आपको निम्न फीचर्स मिलते है। 

  • Lenovo Chromebook गोमेद काले रंग में उपलब्ध है
  • Lenovo Chromebook पतला और हल्का है जिस कारण इसे कहीं भी ले जाना काफी आसान है 
  • Lenovo Chromebook Chrome OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिस कारण यह आसानी रिबूट और अपडेट हो जाता है साथ ही यह वायरस से भी सुरक्षित रहता है। 
  • Lenovo Chromebook में 11.6 इंच की HD डिस्प्ले 1366 x 768 पिक्सेल के साथ होती है। 
  • Lenovo Chromebook में इंटेल ब्रांड का सेलेरॉन 4020 प्रोसेसर होता है 
  • इस लैपटॉप में 4GB ऑनबोर्ड रैम, 64 जीबी एसएसडी स्टोरेज उपलब्ध होता है। 
  • Lenovo Chromebook में 720p वेबकैम, 2x2 वाईफाई,माइक्रोएसडी कार्ड रीडर,USB और ब्लूटूथ 4.2 कॉम्बो के साथ वाईफाई कार्ड मिलता है। 
  • Lenovo Chromebook में 1 लिथियम पॉलिमर बैटरी होती है जिससे 10 घंटे  तक आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है। 
  • Lenovo Chromebook को आप ऑनलाइन रिव्यू और रेटिंग देखकर खरीद सकते है।

 

Avita Magnus Lite Laptop


Avita कंपनी कम बजट में शानदार फीचर्स प्रदान करने वाली कंपनी है लेकिन अन्य कंपनियों की भांति लोकप्रिय न होने के कारण Avita के प्रति लोगों के मन कई सवाल होते है जैसे Avita के लैपटॉप अच्छे है या नहीं और इसमें फ्री वारंटी मिलती है या नहीं और कंपनी कैसी है आदि कई सवाल है जो यूजर्स के मन में Avita के प्रति है। अगर आपका बजट 10 हजार से 20000 के भीतर है तो आपके लिए Avita बेहतरीन कंपनी है और आपको बजट अनुसार सबसे सस्ते लैपटॉप अच्छी गुणवत्ता के साथ मिल जाएँगे। Avita Magnus Lite Laptop में मिलने वाले फीचर्स और फंक्शन निम्न प्रकार है। 

  • Avita Magnus Lite Laptop गहरे काले रंग में उपलब्ध है। 
  • Avita Magnus Lite Laptop में विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम उपलब्ध है 
  • Avita Magnus Lite Laptop में इंटेल का सेलेरॉन डुअल कोर 4020 प्रोसेसर होता है। 
  • इस लैपटॉप में 11.6 इंच फुल-एचडी आईपीएस टचस्क्रीन होती है 
  • Avita Magnus Lite Laptop में 4GB रैम और 64 GB ईएमएमसी स्टोरेज इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स मौजूद होता है। 
  • इस लैपटॉप में मिनी-एचडीएमआई स्लॉट, एक यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक के साथ आता है जिससे लैपटॉप से ​​कई डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।
  • Avita Magnus Lite Laptop में डिटेचेबल कीबोर्ड,टचस्क्रीन जैसे कई उत्पाद साथ आते है। 
  • इस लैपटॉप में फ्रंट और रियर वेब कैमरा होता है जिससे फोटो ले सकते है और वीडियो कॉल कर सकते है। 
  • Avita Magnus Lite Laptop ऑनलाइन खरीद सकते है लेकिन इससे पहले रिव्यू जरूर देखें।

 

निष्कर्ष


उम्मीद है दोस्तों आपको यह लेख पसंद आया होगा और आपको सबसे सस्ते लैपटॉप के फीचर्स और फंक्शन की पूरी जानकारी प्राप्त हुई होगी हालाँकि आपको इन लैपटॉप की कीमतों में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। अगर आप भी कम कीमत में अच्छी गुणवत्ता वाले लैपटॉप खरीदना चाहते है तो आपके लिए ऊपर बताये लैपटॉप अच्छे साबित हो सकते है। इसके अलावा आप अपना बजट कमेंट बॉक्स में अवश्य बताए उसके अनुसार आपको लैपटॉप के बारे में जानकारी जरूर मिलेगी। 

दोस्तों इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी अब फेसबुक पर भी उपलब्ध है आपको पास में नजर आ रहे फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करना है और इसके साथ इंस्टग्राम आइकॉन पर क्लिक करके मेरा साथ देना ताकि ऐसी नई नई जानकारियाँ हिंदी में आप तक पहुंचाते रहुँ। 

दोस्तों यह लेख ओप्पो का सबसे सस्ता फोन 5G Oppo A53s के फीचर्स बारे में जाने हिंदी में अपने सभी दोस्तों और परिवार के साथ इंस्टाग्राम , व्हाट्सप्प और ट्विटर पर शेयर करें ताकि उन्हें भी सारी जानकारी हिंदी में मिल सकें।



FAQ


सबसे सस्ता लैपटॉप कौनसा है ?

वर्तमान में Avita Magnus Lite सबसे सस्ता लैपटॉप है। 

15000 के भीतर सबसे अच्छा लैपटॉप कौनसा है ?

15000 के भीतर Avita Magnus Lite सबसे अच्छा लैपटॉप है। 

lenovo का सबसे सस्ता लैपटॉप कौनसा है ?

Lenovo ThinkPad lenovo का सबसे सस्ता लैपटॉप है। 

एचपी का सबसे सस्ता लैपटॉप कौनसा है ?

HP Chromebook एचपी का सबसे सस्ता लैपटॉप है। 

भारत का सबसे सस्ता लैपटॉप कौनसा है ?

भारत का सबसे सस्ता लैपटॉप  Coconics Enabler Laptop है। 






Post a Comment

Previous Post Next Post
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now