आसनसोल में सोने का भाव - टुडे गोल्ड प्राइस इन आसनसोल

आसनसोल में सोने का भाव - टुडे गोल्ड प्राइस इन आसनसोल

आसनसोल में सोने का आज का भाव :-

21 March 2023 : 59,130\10gm - 24kt/10gm


आसनसोल पश्चिम बंगाल के सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहरो में माना जाता है और यहाँ के बाजारों में हर दिन सोने की अच्छी खासी खपत देखने को मिलती है। आसनसोल के लोग आभूषण के रूप में सोना खरीदते है और सोने को अपने जीवन विशेष स्थान देते है। सोना पूरी दुनिया में सबसे मांग वाली धातु  है लेकिन कमी के कारण इसके भाव तेजी से वृद्धि कर रहे है लेकिन इसका असर आसनसोल सहित पुरे भारत के नागरिकों पर देखने को नहीं मिलता है। 

इसका मुख्य कारण सोने को काफी शुभ माना जाना और इसी कारण भारत की अर्थव्यवस्था चाहे कैसी हो लेकिन नवरात्र,दीपावली और कई मौको पर लोग सोना खरीदना काफी पसंद करते है। आसनसोल के लोग इस लेख में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा भावों के बारे में जान सकते है और सोने को उच्चतम भावों से बचकर गिरावट के दौरान खरीद व निवेश कर सकते है। 



आज आसनसोल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव


ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव

 24 कैरेट सोने का भाव

ग्राम

5420

5913

ग्राम

43,360

47,304   

10 ग्राम

54,200

59,130             

100 ग्राम

5,42,000

5,91,300





आसनसोल पिछले 30 दिनों में 10 ग्राम सोने के दाम




 दिनांक

 22 कैरेट सोने का भाव 

 24 कैरेट सोने का भाव 

 





21 March 2023

54,200

59,130

20 March 2023

54,800

59,780

19 March 2023

55,300

60,320

18 March 2023

55,300

60,320

17 March 2023

53,800

58,690

16 March 2023

53,550

58,420

15 March 2023

53,050

57,870

14 March 2023

53,150

57,980

13 March 2023

52,450

57,220

12 March 2023

52,160

56,890

11 March 2023

52,150

56,890

10 March 2023

51,400

56,070

09 March 2023

50,900

55,530

08 March 2023

51,000

56,630

07 March 2023

51,650

56,350

06 March 2023

51,850

56,550

05 March 2023

51,850

56,550

04 March 2023

51,850

56,550

03 March 2023

51,750

56,450

02 March 2023

51,750

56,450

01 March 2023

51,600

56,290

27 February 2023

51,450

56,120

26 February 2023

51,350

56,020

25 February 2023

51,500

56,180

24 February 2023

51,700

56,510

23 February 2023

51,800

56,510

22 February 2023

52,000

56,730

21 February 2023

52,000

56,730

20 February 2023

52,100

56,830

19 February 2023

52,200

56,950

18 February 2023

52,200

56,950

17 February 2023

51,800

56,510

10 February 2023

52,000

56,730

9 February 2023

52,400

57,160

8 February 2023

52,400

57,160

7 February 2023

52,500

57,230

6 February 2023

52,650

57,440

5 February 2023

53,160

57,160

4 February 2023

53,160

57,160

3 February 2023

53,100

57,930

2 February 2023

53,600

58,470

31 January 2023

52,750

57,550

30 January 2023

52,650

57,440

29 January 2023

52,650

57,440

28 January 2023

52,650

57,440

27 January 2023

52,500

57,270

26 January 2023

53,100

57,930

25 January 2023

52,700

57,490

24 January 2023

52,700

57,490

23 January 2023

52,350

57,110

22 January 2023

52,250

57,060

21 January 2023

52,250

57,060

20 January 2023

52,350

57,110

19 January 2023

52,000

56,730

18 January 2023

52,000

56,730

17 January 2023

52,200

56,950

16 January 2023

52,200

56,950

15 January 2023

52,010

56,740

14 January 2023

52,000

56,730

13 January 2023

51,600

56,290

12 January 2023

51,400

56,070

11 January 2023

51,300

55,960

10 January 2023

51,450

56,130

9 January 2023

51,600

56,290

8 January 2023

51,300

55,960

7 January 2023

51,300

55,960

6 January 2023

50,900

55,530

5 January 2023

51,300

55,960

4 January 2023

51,100

55,750

3 January 2023

50,950

55,580

2 January 2023

50,450

55,040

1 January 2023

50,600

55,200

 

डिजिटल गोल्ड क्या और इसमे कैसे निवेश करें ?


डिजिटल गोल्ड वर्तमान में सबसे पसंदीदा निवेश माना जाता है  जिसे ई गोल्ड भी कहा जाता है,कई प्लेटफार्म जैसे पेटीएम, फ्रीचार्ज, HDFC सिक्योरिटीज और Upstox ने MMTC-PAMP और Safegold के साथ पाटनर्शिप करके यूजर्स को डिजिटल गोल्ड लेने की सुविधा प्रदान की है। MMTC-PAMP और Safegold के वॉलेट में आप 5 साल तक सोने को सुरक्षित रख सकते है। 

डिजिटल गोल्ड कैसे लें ?


  1. सबसे पहले Upstox या Paytm में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें। 
  2. अब आप जीतने भी पैसे का सोना खरीदेंगे उसकी मात्रा वॉलेट में जमा हो जाएगी। 
  3. आप अपने सोने रिडीम करके भौतिक सोना प्राप्त कर सकते है लेकिन इसके लिए आपको मैकिंग और डिलीवरी चार्ज देना होगा। 
  4. अगर आप चाहे तो होल्डिंग में रखें सोने को MMTC-PAMP या Safegold कीओपन सेल विंडो में बेच सकते है और जो भी प्रॉफिट और मूल सोने का पैसा आपके प्लेटफॉर्म अपनी फ़ीस काटकर खाते में जमा कर देगा।  
  5. आप Upstox या पेटीएम किसी अन्य प्लेटफॉर्म के 1 से 1000 ₹ तक का ट्रांजैक्शन कर सकते है  


आसनसोल में सोने की मांग किस प्रकार है ?


आसनसोल भारत के ऐसे बाजारों में से जहाँ लगातार सोने की मांग बढ़ती जा रही है और इस मांग को पूरी करने के लिए आसनसोल में कई छोटे बड़े ज्वैलर है। आसनसोल के लोग सोने को आभूषण के रूप में खरीदना काफी पसंद करते है और जब भी त्यौहार और शादियों का सीजन आता है तो सोने की मांग काफी बढ़ जाती है जिसका सीधा असर आसनसोल में सोने की दर पर भी देखने को मिलता है। 

आसनसोल धार्मिक और सांस्कृतिक प्रवृति का शहर है जिस कारण यहाँ पर सोने की मांग तेज वृद्धि ही देखने को मिलती है कमी कभी कभी ही देखने को मिलती है। आसनसोल के लोग सोने में निवेश करना भी काफी पसंद करते है इसके लिए वे सोने की नियमित अपडेट जानने के बारे में काफी उत्सुक रहते है। 


आसनसोल में सोने के भावों में में तेजी कब होती है ?


भारत एक सांस्कृतिक और धार्मिक आस्थाओं वाला देश है और यहाँ पर सोने को शुभ मानने की परंपरा प्राचीनकाल से चली आ रही है। इसी प्रकार पुरानी परंपराओ को बरकरार रखते है हुए आज भी भारत में सोने को हर घर विशेष स्थान दिया जाता है और शरीर का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। दुनिया भर में सोने की मांग अधिक है और मात्रा कम है इसलिए सोने के भाव तेजी से बढ़ रहे है। 

आसनसोल में शादियों और त्यौहारों पर सोने के गहने बड़ी मात्रा में खरीदे जाते है और इसी समय बाजार में सोने की मांग काफी हो जाती है और सोने की मात्रा कम होने से भावों में तेजी से वृद्धि हो जाती है। इसके अलावा देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होने पर या डॉलर का रुपए के मुकाबले मजबूत होने पर भी आसनसोल में सोने के भावों में तेजी देखने को मिलती है। 


आसनसोल में सोने का भाव किस प्रकार निर्धारित होता है ?


आसनसोल में सोने के भाव कई कारकों को ध्यान में रखकर निर्धारित होते है जैसे सोने की मांग,ब्याज दर और सरकारी नीतियाँ आदि किसी भी शहर में सोने के भावो को निर्धारित करने में अहम रोल अदा करती है। आसनसोल में सोने के भावों में तेजी और गिरावट इन्हीं सभी कारकों के अनुकूल और प्रतिकूल होने के कारण देखने को मिलती है। सोने के भावों को प्रभावित करने वाले कारकों को विस्तृत रूप से जानते है। 

सोने की मांग 


किसी भी शहर की सोने की मांग वहाँ सोने के भावों को तय करने में सबसे ज्यादा योगदान निभाती है। जैसे हम सभी को पता है किसी चीज की अगर कमी है और उसकी मांग काफी है तो उसके भाव अपने आप बढ़ जाते है। इसी प्रकार जब त्यौहारों और शादियों के समय सोने की मांग आसनसोल सहित देश के सभी हिस्सों में काफी बढ़ जाती है। आसनसोल में सोने को मुख्यतः आभूषण के रूप में खरीदा जाता है। सोना जैसी कीमती धातु की मांग के मुकाबले कमी होना ही सोने के भावों को तेजी से बढ़ाता है। 

ब्याज दर 


अमेरिका और कनाडा जैसे विकसित देशों में कई व्यक्ति अपने सोने को बैंको में रखकर वित्तीय सहायता प्रदान करते है इसी प्रकार कई लोग सोने को विभिन्न रूपों में खरीदकर अपने पास जमा करते है इससे बाजार में सोने की कमी आ जाती है और सोना के भाव काफी बढ़ने लगते है। बैंक सोने के बदलें जो वित्तीय सहायता देती है उसकी ब्याज दर काफी बढ़ जाती है और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उससे सोने के भावों पर भी काफी असर देखने को मिलता है। 

सरकारी नीतियाँ 


सरकारी नीतियाँ भी सोने के भावों के तेजी और गिरावट में काफी उत्तरदायी होती है। जब सरकार किसी भी कीमती धातु पर टैक्स लगाती है और अगर वे उसके अनुकूल है तो सोने के भाव काफी हद तक गिर जाते है और जब प्रतिकूल हो तो सोने के भाव काफी बढ़ जाते है। 

अमेरिकी डॉलर में मजबूती 


हम सभी को पता है भारत सोने आयात करता है और सोने का मूल्य डॉलर में होता है और भारत को विदेशों से सोना आयात करने के लिए डॉलर्स में कीमत चुकानी होती है। इसी कारण जब डॉलर महंगा और मजबूत होगा तो भारतीय रुपया कम हो जाएगा और भारत को सोना आयात करने के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी जिससे सोना महँगा हो जाएगा। अगर वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया थोड़ी मजबूती दिखाता है तो सोने के भाव में भी गिरावट देखने को मिलती है। 


मिश्र धातु महंगी होना 


जब हम आभूषण निर्मित करवाते है तो उसमें 22 कैरेट सोने के साथ तांबा , कॉपर आदि धातुएँ भी मिश्रित की जाती है ताकि सोना मजबूत रहे और टूटे नहीं। जब मिश्र धातुएँ महंगी होती है तो सोने के भाव भी बढ़ेंगे। 


आसनसोल में सोना खरीदने से पहले ध्यान रखने वाली बातें 


आसनसोल या भारत के किसी भी अन्य शहर में सोना खरीदने से पहले आपको निम्न बातों ध्यान में अवश्य रखना चाहिए। 

  • सबसे पहले आपको सोने के भाव की जानकारी होनी चाहिए और शुद्ध सोना ही खरीदना व उसमें निवेश करना चाहिए। 
  • किसी भी दुकान से सोना खरीदने से पहले आपको शुद्धता का पता करने के लिए BSI का हॉलमार्क अवश्य देखना चाहिए। BSI द्वारा 22K, 18K और 14 K सोने पर हॉलमार्क लगाया जाता है। हालाँकि हॉलमार्क सहित सोना बिना हॉलमार्क के सोने से काफी महंगा हो सकता है। 
  • किसी भी ज्वैलर से सोना खरीदने से पहले आपको उससे मैकिंग चार्ज अवश्य पूछना चाहिए और जहाँ मैकिंग चार्ज कम हो वहाँ से खरीदारी करने पर आपको कीमत में थोड़ी राहत मिल सकती है। 
  • अगर आपको सोने के तोल में संशय होता है तो तीसरे पक्ष के माध्यम से आपको सोना अवश्य तोलना चाहिए। 
  • किसी भी दुकान से सोना खरीदने पर बिल/चालान अवश्य प्राप्त करें।  

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर् है ?


22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के बीच काफी अंतर होता है लेकिन इससे पहले आपको कैरेट का मतलब भी पता होना चाहिए। कैरेट का अर्थ सोने की शुद्धता होता है और आपने कभी कभार किसी से सुना भी होगा 24 कैरेट खरा सोना है। इसका मतलब 24 कैरेट सोने की शुद्धता का अंतिम बिंदु होता है इससे और अधिक सोना शुद्ध नहीं हो सकता है। 

अगर आप किसी प्रकार प्रकार के आभूसण बनवाते है तो वे 22 कैरेट सोने में ही निर्मित होते है और किसी भी प्रकार का निवेश करते है जैसे बिस्किट या छड़ उन्हें 24 कैरेट सोने में निर्मित किया जाता है। सोना भंगुर होता है और 24 कैरेट सोने में आभूष्णों का निर्माण करने पर टूटने का डर रहता है। इसलिए सोने के आभूषण 22 कैरेट में ही बनते है हालाँकि इनमें 24 कैरेट के मुकाबले शुद्धता कम होती है। 

आसनसोल में 22 कैरेट या 24 कैरेट कौनसा सोना खरीदना चाहिए ?


24 कैरेट हो या 22 कैरेट दोनों सोना ही है लेकिन फर्क है शुद्धता का 24 कैरेट सोने 99.9 शुद्ध सोना होता है तो वहीं 22 कैरेट सोने के अंदर सोने की शुद्ध मात्रा कम होती है और उसके स्थान पर कुछ मात्रा अन्य धातुओं की होती है। अगर आप सोने को आभूषण के रूप में खरीदते है तो इनका निर्माण 22 कैरेट सोने से ही होता है। 

इसके अलावा अगर आप सोने के बिस्किट या छड़ खरीदते है तो वो 24 कैरेट सोने में मिलेगी जिसके अंतर्गत आप निवेश कर सकते है। आसनसोल में कई छोटे बड़े ज्वैलर है जहाँ आपको 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों प्रकार सोने मिल जाएँगे। 



कैरेट में सोने की शुद्ध मात्रा कितनी पाई जाती है 


  • 24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%) 
  • 22 कैरेट = 91.7% सोना 
  • 18 कैरेट = 75.0% सोना 
  • 14 कैरेट = 58.3% सोना 
  • 12 कैरेट = 50.0% सोना
  •  10 कैरेट = 41.7% सोना


आसनसोल में सोने में निवेश कैसे करें ?


आसनसोल में आप निम्न तीन प्रकार से सोने में निवेश कर सकते है जिससे आप एक अच्छी राशि अर्जित कर सकते है। 

  • आभूषण खरीदें :- भारत में किसी भी व्यक्ति की आभूषण खरीदने की तीव्र इच्छा होती है इसका मुख्य कारण सदियों से चली आ रही सोने के आभूषणों को खरीदने की परंपरा है। भारत में त्यौहारों और शादियों के दौरान बड़ी मात्रा में सोने की खरीदारी होती है जो एक अच्छा निवेश भी माना जाता है। 
  • सोने के बिस्किट या छड़ :- सोने के आभूषण खरीदने पर मैकिंग चार्ज लगता जिससे पैसे काफी लगते है लेकिन सोने को बिस्किट और छड़ के रूप में खरीदने पर मैकिंग चार्ज की बचत होती है और इसे लंबे समय तक अपने पास रख सकते है। 
  • डिजिटल गोल्ड :- वर्तमान में डिजिटल रूप से गोल्ड में निवेश करना हर कोई पसंद कर रहा है और बढ़ती तकनीकी सुविधाओं ने इसे काफी आसान भी बना दिया है। आज इंटरनेट पर पेटीएम ,Upstox और म्यूच्यूअल फंड जैसे कई माध्यम उपलब्ध जहाँ से आप डिजिटली रूप से सोने में निवेश कर सकते है। डिजिटल गोल्ड में निवेश करने की पूरी जानकारी आप ऊपर पढ सकते है। 


आसनसोल में सोने में निवेश करने के लिए आवश्यक दस्तावेज 


  • अगर आप 2 लाख से अधिक रुपए का निवेश सोने में करना चाहते है तो आपके पास पैन कार्ड होना जरूर है। 
  • गोल्ड ईटीएफ (इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडेड फंड) के माध्यम से सोने में निवेश करने के लिए आपको ब्रोकरेज खाता और ईटीएफ विक्रेता में एक डीमैट अकाउंट खोलना होगा। 
  • SGB ​​(सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड) और डिजिटल गोल्ड में निवेश करने के लिए आपको डीमैट खाते की आवश्यकता नहीं होगी साथ ही आपको कागजात भी कम देने होंगे। 
  • Upstox और म्यूच्यूअल फण्ड जैसे ब्रोकर्स के अंदर आपको एक डीमैट अकाउंट बनाना होगा। 

आसनसोल में पुराने सोने का क्या करें ?


यदि आपके पास पुराना और अप्रयुक्त सोना है और अब आप इसे अपने पास नहीं रखना चाहते है या कारण वश आपको पैसो की आवश्यकता है। इसके लिए आप अपने सोने को अपने जान पहचान के या किसी भी ज्वैलर से बेच सकते है और तुरंत नकद कैश प्राप्त कर सकते है। 

इसके अलावा वर्तमान में कई बैंक और कंपनिया है जो गोल्ड लोन प्रदान करती है आप मुसीबत के समय कंपनियों से गोल्ड लोन ले सकते है यह आपको ज्वैलर की तुलना में रेट भी अच्छा प्रदान करती है। यदि आप पुराने सोने को नए सोने में तब्दील करवाना चाहते है तो आप ज्वैलर से सम्पर्क करके पुराने सोने के बदले नए आभूषण बनवा सकते है। 


हॉलमार्क व केडियम में क्या अंतर है ?


आसनसोल में केडीएम और हॉलमार्क दोनों प्रकार के सोने उपलब्ध जिनकी खरीदारी आप कर सकते है। केडीएम और हॉलमार्क वाले सोने निम्न अंतर है जो आपको अवश्य पता होने चाहिए। 

हॉलमार्क :- हॉलमार्क सोना वे सोना होता है जिसे भारतीय मानक ब्यूरो द्धारा शुद्ध होने के प्रमाण दिया जाता है और इस सोने BSI का हॉलमार्क भी बना होता है। 

केडियम सोना :- यह सोना 92% सोने और 8% केडियम का मिश्रण होता है। सोने के साथ मिश्रित धातुएँ से निर्मित ज्वैलरी की डिजाइन को केडियम कहा जाता है। 


आसनसोल में 916 हॉलमार्क सोना क्या है ?


916 हॉलमार्क सोने को 22 कैरेट सोने के रूप में जाना जाता है और 22 कैरेट सोने के अंतर्गत 91.6 प्रतिशत सोना होता है और बाकि अन्य धातुओं से मिलाकर इसका निर्माण किया जाता है। 22 कैरेट सोने की शुद्धता का प्रमाणन करने के लिए भारतीय मानक ब्यूरो BSI द्धारा हॉलमार्क लगाया जाता है और इसे ही  916 हॉलमार्क के रूप में जाना जाता है। 

आसनसोल में गोल्ड लोन कैसे लें ?


भारत के हर शहर में गोल्ड इंश्योरेंस कंपनिया है उसी प्रकार आसनसोल में भी आपको कई न कई गोल्ड इंश्योरेंस कंपनी मिल जाएगी जहाँ से आप गोल्ड लोन ले सकते है। गोल्ड लोन लेना इतना मुश्किल क्यूँकि इसमें आपको अपना सोना जमा करना पड़ता है। 

गोल्ड लोन लेने से पहले अपने आय के स्रोतों को ध्यान में अवश्य रखें क्यूँकि अगर आप गोल्ड को निश्चित की गयी अवधि में नहीं लौटा पाए तो शायद आपको अपना सोना भूलना पड़ेगा। गोल्ड इंश्योरेंस कंपनिया या बैंक लगभग 11 महीने तक लोन प्रदान करती है और इसके पश्चात लोन पूरा न होने पर वे आपका सोना जब्त कर लेती है। 


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना क्या है और इसके फायदे व नुकसान ?


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना RBI द्धारा निवेशको के लिए निकाली गयी एक शानदार योजना है जिसमें निवेशक 1 ग्राम से लेकर 4 किलो तक की सोने की खरीदारी कर सकता है जिसके पश्चात निवेशक के नाम का बांड तैयार होता है। यह सोना 8 साल में पूरी तरह से मैच्योर होता है लेकिन आप आवश्यकता पड़ने पर 5 साल के पश्चात ही सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना से बाहर निकल सकते है। 

1. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के फायदे 


  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना से सोना आप डीमैट और पेपर फॉर्म दोनो रूपों में खरीद सकते है। 
  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना सरकार समर्थित योजना है। 
  • इसमें सोना आपको डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्राप्त होता है इसलिए शुद्धता से जुडी समस्या भी उत्पन्न नहीं होती है। 
  • डिजिटल सोने की सुरक्षा भौतिक सोने के मुकाबले काफी अधिक होती है। 
  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत आपको आपके सोने के बदले सालाना ब्याज भी मिलता है चाहे सोने कीमत गिरे या बढ़े आपको ब्याज अवश्य मिलेगा। 

2. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के नुकसान 


  • अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत सोना कम अवधि के लिए खरीदते है और उस समय सोने की कीमत में गिरावट होती है तो आपको कीमत उस भाव के अनुरूप मिलेगी न की आपने निवेश किया उतनी। हालाँकि आप लंबे समय तक सोने में निवेश करते है तो सोने में उतार चढ़ाव का असर आपके ऊपर नहीं होगा। 
  • सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत आपको सोना डिजिटल,कागज और इलेक्ट्रॉनिक रूप में मिलता है और अगर आप उसे फिजिकल रूप में बदलना चाहते है तो इसके लिए आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे। 


आसनसोल में सोने की सुरक्षा कैसे करें ?


आसनसोल के अलावा किसी भी शहर में सोना अपने पास रखना बेवकूफी है क्युकी सोना आपके पास होने पर आपको उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहेगी इस कारण सोने को खरीदने से पहले अपने नजदीकी और जान पहचान की बैंक में लॉकर खुलवा लेना चाहिए। बैंक में सोना रखने पर भी आपको कुछ सावधानिया रखनी पड़ेगी जैसे चाबी को अच्छी तरह संभालकर रखना चाहिए क्युकी लॉकर की डबल चाबी बनवाना मुश्किल है इसके अलावा चाबी खो जाने पर आपको काफी तकलीफ उठानी पड़ सकती है इस कारण सोना को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम में निवेश करना भी सुरक्षित है तो इस प्रकार आप किसी भी शहर में अपने सोने की सुरक्षा कर सकते है। 



Disclaimer:-  https://www.pbmarketing.co.in पर दिखाए सोने के भाव आपको सिर्फ सोने के बाजार के दामों से अवगत करने के लिए दिखाए गए है और कोई गारंटी नहीं है की सोने के भाव  एकदम सही है हालाँकि  https://www.pbmarketing.co.in का पूरा प्रयास है की आपको सही दाम का पता चले। लेकिन यह आपको किसी भी प्रकार से खरीदने या बेचने के लिए प्रेरित नहीं करते है और इस कारण होने वाली किसी भी हानि या क्षति का जवाबदेह नहीं है यह भाव आपको सिर्फ सुचना के रूप में बताये गए है। इसलिए सही भाव जानने के लिए अपने नजदीकी ज्वैलर से संपर्क करें वहाँ से आपको टैक्स और मैकिंग चार्ज के साथ सोने के भाव की जानकारी मिलेगी। धन्यवाद 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Register करे और पाए ₹ 100 Paytm Cash;👉Click Here

X