CID और CBI क्या है - अंतर व कार्यप्रणाली जाने हिंदी में

 

नमस्कार दोस्तों आपने कभी न कभी CID और CBI के बारे में सुना ही होगा। लेकिन क्या आप जानते है की आख़िरकार CID और CBI क्या है  इनमें क्या अंतर है , अगर आपको पता है तो अच्छी बात है लेकिन नहीं तो इस लेख को पूरा पढ़ें। किसी भी देश में आपराधिक घटनाओँ की जाँच करने के लिए कई जाँच एजेंसिया होती है , इसी तरह भारत में भी कई तरह की जाँच एजेंन्सिया है जिसमें CID और CBI को प्रमुख माना जाता है। 

CID और CBI का कार्य एक ही प्रकार का होता है लेकिन यह दोनों एजेंसिया अलग अलग आदेशों पर कार्यरत होती है। CID और CBI क्या है इस लेख में आप इन दोनों एजेंसियों के कार्यों को करने की प्रणाली के बारे में जानेंगे। 


CID और CBI के बारे में 

cid and cbi kya hai
cid and cbi kya hai


CID क्या है 

CID की Full Form क्रिमिनल इंवेस्टीगेशन डिपार्टमेंट ( Crime Investigation Department ) है। जो किसी भी राज्य के अंतर्गत होने वाले आपराधिक मामलों की जाँच करती है। CID के अंतर्गत पुलिस का जाँच , ख़ुफ़िया विभाग यानि Intelligence विभाग होता है जिसे प्रदेश में होने वाले मर्डर , दंगा , जाँच , चोरी और अपरहण जैसे मामलों को सौंपा है। 

CID की स्थापना ब्रिटिश शासनकाल के दौरान पोलिस कमिश्नर की सिफारिश पर ब्रिटिश सरकार ने की थी। CID में भर्ती होने से पहले पुलिस अधिकारियों को एक खास तरह की ट्रैनिंग की होती है जिसके पश्चात उन्हें CID ऑफ़िसर्स के रूप में नियुक्त किया जाता है। 

प्रदेश के अंतर्गत किसी भी घटना की जाँच करने के लिए राज्य सरकार या फिर हाईकोर्ट द्वारा आदेश किया जाता है , आदेश के पश्चात CID किसी भी जाँच के लिए स्वतंत्र होती है और उसे सरकार द्वारा भी जाँच में आवश्यक सहयोग भी दिया जाता है। CID को पुलिस विभाग का ही एक अंग माना जा सकता है जिनका चयन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है लेकिन इनके लिए कोई विशेष वर्दी नहीं होती है पर इन्हें राज्य के सभी कानून का पालन करना होता है। 

:------- R.T.O क्या है और कैसे बने

CBI क्या है?

CBI की Full Form Central Bureau of Investigation  है जिसे हिंदी में केंद्रीय जाँच ब्यूरो के नाम से भी जाना जाता है। CBI पर पूरी तरह से केंद्रीय सरकार का नियंत्रण होता है , इस पर राज्य सरकार का कोई अधिकार नहीं होता है। CBI राष्ट्रीय और अंतरास्ट्रीय स्तर पर होने वाले क्राइम जैसे हत्या , भ्रष्टाचार , घोटालों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की जाँच करती है। 

CBI और CID की टीम में काफी फर्क होता है क्यूँकि CBI देश के सभी बड़े मुद्दों को हल करती है। CBI की स्थापना 1941 में हुई थी जिसे 1963 में केंद्रीय जाँच ब्यूरों का नाम दिया गया। वर्तमान में CBI का मुख्यालय भारत की राजधानी नईदिल्ली में है। 

CBI जांच के लिए केंद्रीय सरकार राज्य सरकार की सहमति लेती है जिसके पश्चात CBI की टीम उस राज्य में जाँच के लिए पहुँचती है। इसके अलावा हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट बिना किसी इजाजत के किसी भी राज्य में CBI जाँच के आदेश दे सकते है। आदेश मिलने के पश्चात CBI किसी भी जगह जाँच करने के लिए स्वतंत्र होती है। 


CID और CBI में अंतर 

  • CID का जाँच का दायरा एक छोटे क्षेत्र जैसे एक राज्य तक सीमित होता है , जबकि CBI जाँच का दायरा काफी बड़ा होता है यह देश और विदेश में भी आ जा सकती है। 
  • CID को जो भी मुद्दे सौंपे जाते है वे राज्य सरकार और हाईकोर्ट द्वारा दिए जाते है। जबकि CBI को केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट द्वारा मामलों की जाँच सौंपी जाती है। 
  • CID छोटे मामलों जैसे दंगे , अपराध और चोरी जैसे मामलों की जाँच करती है और CBI राष्ट्रीय और अंतरास्ट्रीय स्तर के मामले जैसे धोखाधड़ी , घोटाला और सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच करती है। 
  • अगर आपको CID Officer बनना है तो आपको राज्य की पुलिस और अपराध विज्ञान परीक्षा पास करनी होती है। जबकि CBI Officer बनने के लिए SSC द्वारा आयोजित परीक्षा को पास करना होता है। 
  • भारत में लोगों द्वारा किसी भी मुद्दे पर CID के मुकाबले CBI जाँच की मांग ज्यादा होती है। 
  • CID की स्थापना ब्रिटिश शासन के दौरान 1902 में की गयी थी व CBI की स्थापना भी ब्रिटिश शासन में ही 1941 में हुई थी। 

:-------- DIGITAL MARKETING से पैसे कैसे कमाएं

निष्कर्ष

उम्मीद आपको यह लेख CID और CBI क्या है पसंन्द आया होगा और आपके सामने CID और CBI के बीच का अंतर् पूरी तरह समझ आ गया होगा। हालाँकि दोनों एजेंसिया देश में घटनाओँ की जाँच करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है ?


FAQ

CBI Full Form क्या है ?

CBI की Full-Form Central Bureau of Investigation  है 

CID Full Form क्या है ?

CID की Full-Form क्रिमिनल इंवेस्टीगेशन डिपार्टमेंट ( Crime Investigation Department ) 


अगर आपको लगता है आपको इस लेख CID और CBI क्या हैमें कुछ सिखने को मिला है तो आप इसे सभी सोशल मीडिया नेटवर्क जैसे व्हाट्सप ,फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते है।


:------ ENGLISH बोलना कैसे सीखें 


Post a Comment

Previous Post Next Post
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now