पढ़ाई में मन कैसे लगाए - पढ़ाई करने से होने वाले फायदे

 

दोस्तों पढ़ाई में मन कैसे लगाए यह सभी Students के मन में होता है जो पढ़ाई कर रहे है दोस्तों यह जरूरी नहीं है की आप पढ़ाई में अच्छे नहीं है इसलिए आपका मन पढ़ाई में नहीं लग रहा है बल्कि कई ऐसे कारण होते है जिनकी वजह से आप पढ़ाई नहीं कर पाते है। यह ज्यादातर एग्जाम और प्रतिशत के दबाव के कारण होता है। परीक्षा के समय लम्बे समय तक पढ़ना होता है और हम भी कोशिस करते है की लम्बे समय तक पढ़ाई कर पाए लेकिन तब ही दिमाग कई और चला जाता है मन इधर उधर भटकने लगता है और इससे हम अपनी पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाते है और इससे हमारा पढ़ाई करने का मन भी नहीं होता है। 

तो दोस्तों इस लेख में कुछ शानदार तरीके बताने जा रहा हूँ जो आपको मानसिक और शारीरिक रूप से काफी सहायक होगी और आपका पढ़ाई में मन कैसे लगाए सवाल भी काफी हद तक पूरी तरह दूर हो जाएगा और आपको पढ़ाई करते हुए मजा आने लग जाएगा। 


दोस्तों वर्तमान में % का दबाव भी होता है अगर कोई स्टूडेंट कम से 75 % Marks नहीं ला पाता है तो उसे कक्षा में निम्न कोटि का समझा जाता है और कई स्कूल और कॉलेज ऐसे भी है जहाँ पर अच्छे मार्क्स के बिना एडमिशन भी नहीं होता है इस कारण काफी युवा छात्र हर दिन पढ़ाई में मन लगाने के कई प्लान बनाते है लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाते है। लेकिन ---- लेख को पढ़कर आपको पढ़ाई करने में भी मजा आने लगेगा। 

:------- भारत के राज्य और राजधानियाँ

पढ़ाई में मन कैसे लगाए 

padhai me man kaise lagaye
पढ़ाई में मन कैसे लगाए

दोस्तों यहाँ पर आपको पढ़ाई में मन लगाने के तीन शानदार तरिके बताने वाला हूँ जो आपको मानसिक और शारीरिक रूप से पढ़ाई में मन लगाने के लिए सहायक होंगे। 

 पहला तरीका 

दोस्तों जहाँ पर भी आप पढ़ाई कर रहें है उसके आस पास किसी भी प्रकार की ऐसी चीजों को न रखें जो आपका पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकाती हो। जैसे अगर आपका फ़ोन आपके पास पड़ा है तो आपके दिमाग में चलता रहेगा की थोड़ी देर गेम खेल लूँ फिर पढ़ाई कर लूंगा। 

इस प्रकार आपका मन पढ़ाई में न लगकर फ़ोन में लग जाता है और आप अच्छी तरह पढ़ाई नहीं कर पाते है। इसलिए अपने आस पास वहीं सामान रखें जिसकी आपको उस समय जरूरत हो। इससे आपका फोकस पढ़ाई पर ही रहेगा और आप लम्बे समय तक पढ़ाई करने में सफल हो पाएँगे। 

दूसरा तरीका 

पढ़ाई करने से पहले आपको कुछ न कुछ जरूर खाना चाहिए लेकिन कई दोस्त भर पेट चावल और कई चीजें खा लेते है और जिससे उन्हें नींद आने लगती है तो दोस्तों अगर आपको लंबे समय तक एक जगह बैठकर पढ़ना है तो आपको पढ़ाई करने से पहले दलिया , दूध , Fruits , ओट्स और सलाद आदि Low GLysimic Food आदि आपको ज्यादा समय तक ऊर्जा प्रदान करेंगे और आप लम्बे समय तक पढ़ने बैठ पाएँगे। इस प्रकार आप अपनी शारीरिक क्षमता को बढ़ा पाएंगे और अच्छी तरह से पढ़ाई कर पाएँगे। 

तीसरा तरीका 

यह तरीका काफी शानदार है और इससे आप पढ़ाई करने में अपना मन लगाने के लिए मोटीवेट हो जाएँगे। दोस्तों हमारे जीवन में Colours का काफी महत्व होता है जैसे सफेद रंग शांत वातावरण प्रदान करता है और पीला रंग आपके दिमाग को ताजा महसूस करवाएगा। आप जहाँ पर भी पढ़ाई करते है वहाँ पर एक पीला या सफेद रंग का चार्ट लगाए और उस पर अपने Goal को लिखना है 

जैसे की अगर आप पढ़ाई करके एक सरकारी जॉब करना चाहते है या पढ़ाई करके अपना बिजनेस करना चाहते है या फिर पढ़ाई करके एक सफल व्यक्ति बनना चाहते है या फिर पढ़ाई करके अपने प्यार को हासिल करना चाहते है आदि कोई भी गॉल हो उसे वहाँ पर लिखकर रखें ताकि आपको आपके गॉल हमेशा याद रहें की आपको पढ़ना और और इन्हें Achive करना है इससे आप हर समय मोटीवेट होते रहेंगे। 

:-------- SDO कैसे बने

टाइम टेबल बनाए 

किसी भी काम  को करने से पहले उसका अगर एक टाइम टेबल होता है तो वे काम सफल होने के chance बढ़ जाते है। इसी प्रकार पढ़ाई करने से पहले आप एक टाइम टेबल जरूर बना लें। परीक्षा के समय हर छात्र के लिए एक मिनट भी काफी महत्वपूर्ण  होता है इसलिए हर विषय के लिए पढ़ाई करने का समय निर्धारित रखें। 

आप जिस दिन से पढ़ाई करने की शुरुआत कर रहे है तो पहले आप कम समय ही पढ़ाई करें उसके पश्चात हर दिन अपने हिसाब से टाइम को बढ़ाते रहें। शुरुआती समय में आपको पढ़ाई करते समय  परेशानी आ सकती है लेकिन धीरे धीरे यह आपका Routin बन जाएगा। अगर आप समय के अनुसार काम करेंगे तो आप अच्छी तरह से पढ़ाई कर पाएंगे। 


लिखकर पढ़ाई करें 

अगर आप बोल बोल कर पढ़ते है तो आपको कम समय तक ही यद रहेगा लेकिन अगर आप किसी भी सवाल को याद करने के पश्चात उसे वापस अपने शब्दो को मिलाकर लिखते है तो आपको सवाल ज्यादा देर तक याद रहेगा और परीक्षा के समय भी आप उसे आसानी से लिख पाएंगे। इससे आप शार्ट नोट्स भी तैयार कर सकते है जो Exam के समय आपके काफी काम आएँगे और यह एक तरह से रिवीजन भी हो जाएगा। 

पढ़ाई में मन लगाने से फायदे 

अगर कोई भी व्यक्ति अगर मन लगाकर पढ़ाई करता है तो वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त जरूर करता है इसके अलावा निम्न फायदे होते है। 


  • मन लगाकर पढ़ाई करने से शिक्षा और ज्ञान में वृद्धि होती है। 
  • अगर आप अच्छी तरह से पढ़ाई करते है तो परीक्षा में अच्छे marks प्राप्त करेंगे। 
  • अगर आप मन लगाकर पढ़ाई करते है तो पूरे टॉपिक clear होते है। 
  • अगर आप अच्छे से पढ़ाई करते है तो कोई भी आपका ध्यान नहीं बता सकते है। 
  • ज्यादातर छात्र अच्छे प्रतिशत लाने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करते है। 
  • मन लगाकर पढ़ाई करने से आपके स्कूल और कॉलेज में आपको काफी सम्मान मिलता है। 
  • अगर आप मेहनत और लग्न के साथ पढ़ाई करते है तो आप अपने परिवार और समाज का नाम रोशन जरूर करेंगे। 
  • इस प्रकार मन लगाकर पढ़ाई करने से आपको आपको जिंदगी में काफी फायदे होंगे। अगर आप एक शानदार जिंदगी बिताना चाहते है तो आपको वर्तमान में  मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी। 


पढ़ाई में मन न लगने से होने वाले नुकसान 


  • अगर आपके अंदर किसी और चीज को सीखने का हुनर है तो आपको पढ़ाई में मन न लगने से ज्यादा नुकसान नहीं होगा। 
  • पढ़ाई में मन नहीं लगने से आप पढ़ाई नहीं कर पाएंगे और आपको अपने  करियर में काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। 
  • पढ़ाई नहीं करने से लोग आपको अशिक्षित का दर्जा देंगे। 
  • अगर आप पढ़ाई नहीं करेंगे तो सफल भविष्य  नहीं बना पाएंगे। 
  • पढ़ाई  नहीं करने से आपका मानसिक विकास नहीं हो पाएगा जिससे आपको जॉब मिलने में भी परेशानी आएगी। 

निष्कर्ष 

दोस्तों उम्मीद करता हूँ की आपको यह लेख पढ़ाई में मन कैसे लगाए पसंन्द आया होगा। इस पोस्ट को पढ़ने के पश्चात आप भी आसानी से पढ़ाई कर सकते है और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। अगर आपको इस लेख में किसी भी प्रकार का डॉउट है तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है , आपको जवाब अवश्य ही मिलेगा। मैंने भी अपनी पढ़ाई  करने के दौरान इन्हीं तरीकों को अपनाया था और मुझे इससे नतीजे भी मिले इसलिए मैंने आपके साथ इसे शेयर किया है। 

अगर आपको लगता है आपको इस लेख पढ़ाई में मन कैसे लगाए में कुछ सिखने को मिला है तो आप इसे सभी सोशल मीडिया नेटवर्क जैसे व्हाट्सप ,फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now