भारत के राज्य और राजधानियाँ - पूरी सूची हिंदी में

 

नमस्कार दोस्तों क्या आप भारत के सभी राज्य और उनकी राजधानियाँ के बारे जानते है लेकिन अगर आप नहीं जानते है तो इस लेख में भारत के राज्य और उनकी राजधानियाँ की सूचि दर्शायी  गयी है इससे आप हमारे देश के राजनैतिक नक़्शे को पहचान पाएंगे। भारत एक लोकतान्त्रिक राज्य है जहाँ पर राज्यों का एक संघ है जिसके बारे आपको जानकारी होनी चाहिए। 

अगर किसी भी परीक्षा देने जा रहे हो तो वहाँ पर भी आपसे इससे संबधित कई सवाल पूछे जाते है। कई छात्र सिर्फ देश की राजधानी को ही याद रखते है बाकि भारत के राज्य और उनकी राजधानियाँ पर ध्यान नहीं देते है इस कारण कई बार उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और वे सवाल का जवाब देने में असमर्थ होते है। 

हर राज्य में एक मुख्यमंत्री और राज्यपाल होता है जो उस राज्य को नियंत्रित करते है , राज्य के सभी राजनैतिक , प्रशासनिक और न्यायिक कार्य जहाँ पर होते है उसे उस राज्य की राजधानी के रूप में जाना जाता है तो इस लेख में आप भारत के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के बारे में जानेंगे। 

:-------- SDO कैसे बने

भारत के राज्य और राजधानियाँ
भारत के राज्य और राजधानियाँ

राज्य क्या है ?

राज्य एक संगठित और स्वतंत्र इकाई होता है। जिसका एक शासक यानी मुख्यमंत्री होता है जिसकी एक अलग शासकीय इकाई होती है जहाँ पर अलग सरकार चलती है इसके सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, शासन, राजस्व सृजन संबधित कार्यों को राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित होते है। 

राज्य में अलग विधानसभा होती है जिसमें प्रत्याशियों के निर्वाचन के लिए अलग से चुनाव होते है। भारत के प्रदेशो को राज्य के नाम से जाना जाता है इस प्रकार भारत में कुल 28 राज्य है जिनके लिए जनता द्वारा अलग अलग शासक यानी  मुख्यमंत्री चुने गए है। 

भारत के 28 राज्य और उनकी राजधानियाँ व स्थापना दिवस जिनके बारे में सभी भारतीय अच्छी तरह से परिचित होने चाहिए। 


क्रमांक

राज्य का नाम

राजधानी

स्थापना दिवस

1

आंध्र प्रदेश

हैदराबाद (प्रस्तावित राजधानी अमरावती)

1 नवम्बर 1956

2

अरुणाचल प्रदेश

ईटानगर

20 फरवरी 1987

3

असम

दिसपुर

26 जनवरी 1950

4

बिहार

पटना

26 जनवरी 1950

5

छत्तीसगढ़

रायपुर

1 नवम्बर 2000

6

गोवा

पंजी

30 मई 1987

7

गुजरात

गांधीनगर

1 मई 1960

8

हरियाणा

चंडीगढ़

1 नवम्बर 1966

9

हिमाचल प्रदेश

शिमला

25 जनवरी 1971

10

झारखण्ड

रांची

15 नवम्बर 2000

11

कर्नाटक

बेंगलुरु (पहले बैंगलोर)

1 नवम्बर 1956

12

केरल

तिरुवनंतपुरम

1 नवम्बर 1956

13

मध्य प्रदेश

भोपाल

1 नवम्बर 1956

14

महाराष्ट्र

मुंबई

1 मई 1960

15

मणिपुर

इम्फाल

21 जनवरी 1972

16

मेघालय

शिलांग

21 जनवरी 1972

17

मिजोरम

अइज़ोल

20 फरवरी 1987

18

नागालैंड

कोहिमा

1 दिसम्बर 1963

19

ओडिशा

भुवनेश्वर

26 जनवरी 1950

20

पंजाब

चंडीगढ़

1 नवम्बर 1956

21

राजस्थान

जयपुर

1 नवम्बर 1956

22

सिक्किम

गंगटोक

16 मई 1975

23

तमिल नाडू

चेन्नई

26 जनवरी 1950

24

तेलंगाना

हैदराबाद

2 जून 2014

25

त्रिपुरा

अगरतला

21 जनवरी 1972

26

उत्तर प्रदेश

लखनऊ

26 जनवरी 1950

27

उत्तराखंड

देहरादून (शीतकालीन)
गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन)

9 नवम्बर 2000

28

पश्चिम बंगाल

कोलकाता

1 नवम्बर 1956

 :---- FACEBOOK से पैसे कैसे कमाए

केंद्रशासित प्रदेश क्या है ?


केंद्रशासित प्रदेश एक उप राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई होते है जिन पर किसी भी सरकार का नियंत्रण नहीं होता है इन्हें केंद्र में स्तिथ सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है। भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर केंद्रशासित प्रदेश के लिए एक शासक को नामित किया जाता है जिसे उपराज्यपाल के नाम से जाना जाता है। 

आंशिक राज्यों का दर्जा होने के कारण केंद्रशासित प्रदेश ( दिल्ली , पुडुचेरी , जम्मू और कश्मीर ) को केंद्र द्वारा शासित नहीं किया जाता है क्यूँकि इनके अलग मंत्रीमण्डल , विधानसभा और कार्यपालिका होती है लेकिन फिर भी किसी भी निर्णय को लेने से पहले राष्ट्रपति की मंजूरी आवश्यक है। 

भारत में स्तिथ 8 केंद्रप्रशासित निम्न है 



केंद्र शासित प्रदेश

राजधानी

स्थापना दिवस

अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

पोर्ट ब्लेयर

1 नवम्बर 1956

चंडीगढ़

चंडीगढ़

1 नवम्बर 1966

दादरा और नगर हवेली,

दमन

26 जनवरी 2020

दिल्ली

नई दिल्ली

9 मई 1905

लक्षद्वीप

कवरत्ती

1 नवम्बर 1956

पुडुचेरी

पांडिचेरी

1 नवम्बर 1954

जम्मू कश्मीर

श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन)
जम्मू (शीतकालीन)

31 अक्टूबर 2019

लद्दाख

लेह

31 अक्टूबर 2019

केंद्र शासित प्रदेश

राजधानी

स्थापना दिवस

अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

पोर्ट ब्लेयर

1 नवम्बर 1956

चंडीगढ़

चंडीगढ़

1 नवम्बर 1966

दादरा और नगर हवेली,

दमन

26 जनवरी 2020

दिल्ली

नई दिल्ली

9 मई 1905

लक्षद्वीप

कवरत्ती

1 नवम्बर 1956

पुडुचेरी

पांडिचेरी

1 नवम्बर 1954

जम्मू कश्मीर

श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन)
जम्मू (शीतकालीन)

31 अक्टूबर 2019

लद्दाख

लेह

31 अक्टूबर 2019

 

राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में अंतर 

राज्य 


  • राज्य को जनता द्वारा चुनी राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित  किया जाता है। 
  • राज्य के अंदर अपनी प्रशासनिक इकाइयाँ होती है 
  • राज्य में राज्य सरकारें अपने कानून लागू कर सकती है। 
  • राज्यों में एक अलग विधानसभा होती है और इसका मुखिया राज्य का मुख्यमंत्री होता है 
  • राज्य का एक राज्यपाल भी होता है जो राज्य में होने वाले कार्यों को मंजूरी देता है। 

केंद्रशासित प्रदेश 


  • केंद्रशासित प्रदेश केंद्र के नियंत्रण में होते है। 
  • भारत के सभी केंद्रशासित प्रदेशो को केंद्र सरकार द्वारा ही शासित किया जाता है। 
  • केंद्रशासित प्रदेश वे होते है जिनमें जनसख्याँ कम होने के कारण उन्हें राज्य का दर्जा नही दिया जाता है 
  • केंद्रशासित प्रदेश के लिए उपराज्यपाल शासक के रूप में कार्य करता है। 
  • केंद्रशासित प्रदेश उपराज्यपाल को मुख्यमंत्री की तरह ही अधिकार मिलते है। 
  • केंद्रशासित प्रदेश का अंतिम निर्णय राष्ट्रपति द्वारा ही लिया जाता है।  



वर्तमान में भारत में कितने राज्य है ?

वर्तमान में भारत में 28 राज्य है। 

वर्तमान में भारत में कितने केंद्रशासित प्रदेश है ?

वर्तमान में भारत में 8 केंद्रशासित प्रदेश है। 

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है ?

राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। 

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है ?

उतर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। 


अगर आपको लगता है आपको इस लेख भारत के राज्य और राजधानियाँ में कुछ सिखने को मिला है तो आप इसे सभी सोशल मीडिया नेटवर्क जैसे व्हाट्सप ,फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now