Paytm Mini App Store क्या है - इसका इस्तेमाल कैसे करें

कुछ दिन पहले गूगल द्वारा  पेटीएम को Play स्टोर से हटा दिया गया था और उसी के चलते अब पेटीएम ने अपना स्वंय का Paytm Mini App Store लांच कर दिया है। लेकिन कई पाठकों के मन Paytm Mini App Store क्या है और इसके इस्तेमाल करने को लेकर कई सवाल है तो आज के इस लेख को पढ़ने के पश्चात आपके Paytm Mini App Store क्या है व इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। 


कुछ दिनों पहले नीति उल्लंघन का कारण बताते हुए Google Play Store द्वारा पेटीएम को हटा दिया गया था , हालाँकि कुछ ही देर में Paytm ने Play Store पर वापसी भी कर ली। लेकिन इसी कारण Paytm द्वारा Google Play Store को चुनौती देते हुए अपना खुद का Paytm Mini App Store शुरू किया। इसके द्वारा भारत के डेवलपर्स को काफी ज्यादा मिलेगी , Paytm Mini App Store द्वारा डेवलपर्स अपने प्रोडक्ट या कंटेंट को सीधा भारत की जनता के सामने पेश कर सकेंगे। 


Paytm Mini App Store से यूजर्स सीधा App का इस्तेमाल कर सकते है , मोबाइल में इंस्टाल करने की आवश्यकता भी नहीं होगी व इसके और भी कई ज्यादा फायदे है जिन्हें आसानी से उठा सकते है और इसके लिए लेख को पूरा जरूर पढ़े। 


Paytm Mini App Store क्या है ?

Paytm Mini App Store हमारे मोबाइल में उसी तरह है जैसे Google Play Store और Iphone में Apple Store , यह आपको Paytm के ऑफिसियल एप्लिकेशन में ही उपलब्ध हो जाएगा। इसमें App Devlopers नए ऐप्प को भी जोड़ सकते है और यूजर्स इन Apps को बिना इंस्टाल करें इस्तेमाल कर सकते है। 

Paytm इसे Google Play Store , Apple Store की तरह बनाने के लिए इसमें बड़े Apps को शामिल करेगा। लेकिन अभी यह बीटा वर्जन में है इसलिए अभी आप इसमें Domino’s Pizza और  Netmeds के Apps देख सकते है। 


 Paytm Mini App Store क्यों बनाया गया ?

Paytm Mini App Store भारत के डेवलपर्स और यूजर्स को काफी फायदा मिलेगा जैसे डेवलपर्स अपने Apps को आसानी से जनता तक पहुंचा सकते है। इसके द्वारा मोबाइल में अलग अलग Apps को  इंस्टाल करने की आवश्यकता नहीं है।  

Paytm Mini App Store से कई यूजर्स  को सिर्फ Paytm Aplication की आवश्यकता होगी , डेवलपर्स को अपना App को Audience तक पहुँचाने के लिए किसी एक प्लेटफार्म पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। दूसरा कारण यह भी हो सकता है की Google Play Store की नीतियाँ काफी कठोर है तो यह दूसरे विकल्प के रूप में काम करेगा। भारत में technology क्षेत्र में App डेवलपर्स के लिए आत्म निर्भर भारत की शुरुआत है। 


 Paytm Mini App Store का इस्तेमाल कैसे करें  


  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल उपस्तिथ Paytm Aplication पर जाना है 
  • Paytm के होम स्क्रीन पर ही आपको Paytm Mini App Store मिल जाएगा। 
  • Paytm Mini App Store पर क्लिक करके आप आसानी से यहाँ पर listed Apps को बिना डाउनलोड किये उपयोग कर सकते है। 
  • आप इसमें किसी app को Search भी कर सकते है। 


 Paytm Mini App Store को उपयोग करने के फायदे 

Paytm Mini App Store से उपयोगकर्ताओं को कई फायदे मिलेंगे जैसे 

  • उपयोगकर्ता इसके द्वारा बिना डाउनलोड किये ही कई Apps का उपयोग कर सकता है , जिससे मेमोरी और इंटरनेट दोनों की बचत होगी। 
  • उपयोगकर्ता को उस App के डाउनलोड होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा , कभी भी उपयोग कर सकता है। 
  • उपयोगकर्ता Paytm पर जाकर आसानी से बड़े ब्रांड जैसे Domino’s Pizza और  Netmeds की सेवाओं का लाभ उठा सकता है। 
  • कम मेमोरी वाले मोबाइल में बार - बार App को डाउनलोड करना फिर दूसरे App के लिए वापस हटाना आदि समस्याऍ 
  • हल होगी। 
  • उपयोगकर्ता Paytm से जुड़े ब्रांड पर cashback और Offer भी प्राप्त कर सकते है। 


Paytm Mini App Store से डेवलपर्स को फायदा 

  • भारतीय डेवलपर्स Paytm के द्वारा आसानी से 45मिलियन+ लोगो के साथ जुड़ जाएंगे। 
  • इससे डेवलपर्स अपने वेबसाइट को  intergret करके अपने App को Paytm Mini App Store उपलब्ध करवा सकेंगे। 
  • भारतीय App डेवलपर बिना किसी पैसे दिए अपने App को Paytm Mini App Store में listed कर सकते है। 
  • Paytm द्वारा उस कैटेगरी की टारगेट Audiens तक  पहुंच सकते है 
  • Paytm के आकर्ष्क Offers और Cashback का फायदा भी उठा सकते है। 



Paytm Mini App Store को Iphone में यूज़ कर सकते है 

अभी तक Paytm ने इसे एंड्राइड प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध करवाया गया है , लेकिन आगे जाकर IOS पर भी Paytm Mini App Store का इस्तेमाल कर सकेंगे। 


Paytm Mini App Store से अभी कितने App का इस्तेमाल कर सकते है। 

अभी तक यह Paytm Mini App Store का बीटा वर्जन है , इस कारण अभी सिर्फ 300 App का ही इस्तेमाल कर सकते है जिसमें Ola , 1MG , NO Broker ,  Decathlon, Domino’s Pizza और  Netmeds जैसे बेहतरीन App शामिल है। 


 

निष्कर्ष For Paytm Mini App Store क्या है

Paytm Mini App Store से भारत के डेवलपर्स को काफी फायदा होगा जिस कारण भारत तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ेगा। paytm द्वारा अपना App store बनाने की सोच आत्मनिर्भर भारत की पहल को आगे बढ़ाती है , अगर आपको लगता की इस लेख Paytm Mini App Store क्या है को पढ़ने के पश्चात भी पूरी जानकरी नहीं मिली तो आप अपने Doubts को कमेंट कर सकते है 


आपको Paytm द्वारा लिया गया फैसला और Paytm Mini App Store बनाने की सोच कैसी लगी तो इससे जुड़े कुछ विचारों को कमेंट में जरूर बताये। 


 अगर आपको लगता है आपको इस लेख Paytm Mini App Store क्या है - इसका इस्तेमाल कैसे करें  में कुछ सिखने को मिला है तो आप इसे सभी सोशल मीडिया नेटवर्क जैसे व्हाट्सप ,फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now