भारत में सोने के दाम :-
01 October 2023 : 58,350\10gm - 24kt/10gm
भारत में सोने का बड़ा बाजार है और लोगो द्वारा सोने में बड़ी मात्रा में निवेश किया जाता है और पिछले कई सालो द्वारा तो महंगाई का मापन भी सोने के भावो द्वारा किया जाता है। इससे आप जान सकते है की सोना भारत में निवेशको और लोगो के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गया है और वर्तमान में हर शहर के हर व्यक्ति को हर दिन सोने के भाव जानने की तीव्र इच्छा होती है निवेशको की और स्थानीय बाजार की सोने की मांगे अलग अलग है और लोगो को तीव्र इच्छा को --- पर पूरा करना मेरा मकसद है यहां पर आप हर दिन सोने के भावो को देख सकते है और यहां पर हर दिन जानकारी अपडेट होती है
आज भारत में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव
ग्राम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
1 ग्राम | 5350 | 5835 |
8 ग्राम | 42,800 | 46,680 |
10 ग्राम | 53,500 | 58,350 |
100 ग्राम | 5,35,000 | 5,83,500 |
पिछले 10 दिनों में 10 ग्राम सोने के दाम
दिनांक | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
|
01 October 2023 | 53,500 | 58,350 |
कैरेट में सोने की शुद्ध मात्रा कितनी पाई जाती है
- 24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)
- 22 कैरेट = 91.7% सोना
- 18 कैरेट = 75.0% सोना
- 14 कैरेट = 58.3% सोना
- 12 कैरेट = 50.0% सोना
- 10 कैरेट = 41.7% सोना
सोने को खरीदने और बेचने से पहले कुछ बातें जो आपको जरूर जाननी चाहिए ?
सोने की खरीदारी आपको सोच समझकर करनी चाहिए क्युँकि सोना एक बहुमूल्य धातु है जिसके दामों में उतार - चढ़ाव आता रहता है और सोने को आप भविष्य में उपयोग के लिए एकत्रित न करें क्योकि क्या पता सोने के भावों में कब गिरावट आ जाए और कब भाव ऊपर चढ़ जाए। लेकिन अगर आप सोने में निवेश करते है तो फिर आपकी किस्मत पर निर्भर करता है और एक दम सोने के दामों में भारी गिरावट आ जाए तो आप सोना खरीद सकते है लेकिन इसके पहले आपको पूरा सोच विचार करना चाहिए अन्यथा ये आपकी आर्थिक स्तिथि और बजट पर गहरा प्रभाव डाल सकता है।
सोने को खरीदने या निवेश से लेकर बेचने तक इन बातों का ध्यान रखें तो सोने से अच्छा लाभ कमाया जा सकता है
सोना कब खरीदना या निवेश करना चाहिए ?
सोना हमेशा उस समय खरीदना चाहिए जब सोना सस्ता हो ताकि उससे ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सकें ,मे्रे मत के अनुसार सोने की कीमत जब 27000 के आस -पास या उससे कम हो तो सोने में निवेश करना या खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है सोना खरीदने से पहले एक बार शेयर मार्किट की न्यूज़ को जरूर देखे।
सोना खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए
सोना खरीदने या निवेश करने से पहले एक बार कीमतों को जान लें क्योकि किसी भी त्यौहार या शादियों में सोना काफी महंगा होता है इससे आपके बजट पर काफी असर पड़ सकता है ,हमेशा सोना खरीदने से पहले उसकी शुद्धता की जाँच जरूर करें और यह जाँच करना आसान है आपको सिर्फ सोने पर बीआईएस के हॉलमार्क को देखना है जो आपको धातु का आधिकारिक अनुपात बताएगा।
जब भी सोना खरीदने जाए तो क्रॉस चेक जरूर करना चाहिए जिससे आप कीमतों का पता लगा सकें इसके लिए गूगल का का उपयोग करना चाहिए।
सोना असली है या नकली कैसे पता करें ?
सोने के असली होने का पता निम्न जाँच करने पर पता चलता है ?
सोने का चुंबकीय परीक्षण , स्क्रैचिंग टेस्ट , सोने का घनत्व और एसिड टेस्ट आदि के द्वारा सोने के नकली या असली होने का पता लगाया जा सकता है अगर ये सभी परीक्षण करने नहीं आते है तो आप कमेंट कर दे आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।
सोना खरीदने की सही कीमत क्या है ?
सोना खरीदने से लाभ तभी मिलेगा जब सोने को कम दाम में खरीदकर उसे उच्च दाम में बेचे। एक उदारण जैसे सोने की कीमत इस महीने 27500 है और उसे खरीदा या निवेश किया और अगले महीने इसकी कीमत 28500 है तो ये एक शानदार डील है इसमें निवेशक काफी मात्रा में पैसे कमा सकते है और सोने की गिरावट के समय उसे खरीदने वाले हमेशा फायदे में रहते है
सोना सफल निवेश है या नहीं
सोना में निवेश करके सफल और असफल परिणाम निवेशक पर निर्भर करता है अगर निवेशक सोने में निवेश करने से पहले उसकी कीमत को पूरी तरह समझता है जब भी निवेश करें तो अपने शहर की सभी जान पहचान वाली ज्वैलरी की दुकानों से कीमत का पता करना चाहिए ,इससे एक नया विचार उतपन होता है और सोने के औसत भाव का पता करें। इस प्रकार निवेश करने से परिणाम हमेशा सफल होगा और काफी लाभदायक होगा।
सोने में कब निवेश करने से अच्छे परिणाम प्राप्त होते है ?
सोना एक बहुमूल्य धातु है जिसकी कीमते लगातार बढ़ती घटती रहती है और इसके दाम हर दिन अलग अलग होते है जिसके कारण निवेशको के मन में हमेशा आशंका बनी रहती है की कही परिणाम असफल न हो जाए लेकिन सही प्रकार से सोच विचार करके निवेश करते है तो आपको परिणाम अच्छा मिलेगा निवेश कब करना चाहिए .
उसका एक उदारण है जैसे अभी सोने की कीमत 30000 है तो आने वाले कुछ समय में यह कीमते इसके आस पास ही रहेगी और इस समय निवेश करने से 300 - 500 का मुनाफा हो सकता है लेकिन अच्छा लाभ लेने के लिए जब निवेश करना चाहिए तब सोने की कीमत 25000 हो तो अब यहां निवेश करने से कम से कम 1000 रुपए तक फायदा हो सकता है और कई बार तो 4000 से 5000 का भी फायदा होता है इसके लिए आपको शेयर मार्केट की खबरे और स्थानीय शहर के भावो से रूबरू होते रहना है तब आप सोने के निवेश में एक अच्छा पैसा कमा पाएंगे। सोने के महंगे होने के कई कारण जिन्हे अब हम जानते है।
भारत में सोने की कीमत कब और कैसे बढ़ती है ?
भारत में सोने की कीमत बढ़ने के लिए कई कारक जिनकी वजह से आये दिन सोने के भावो में बढ़ोतरी देखने को मिलती है खासकर अगर अंतरास्ट्रीय बाजार में डॉलर में उछाल आता है तो सम्भव है की सोने की कीमत बढ़ेगी। इस प्रकार सोने की कीमतों में बढ़ोतरी को कोई कारक स्पस्ट नहीं है
भारत में सोने की कीमत किस प्रकार तय होती है ?
भारत में के हर शहर में सोने की कीमत अलग अलग होती है जिसका निर्धारण अंतरास्ट्रीय बाजार के भाव पर तय होता है जब अंतरास्ट्रीय बाजार में सोने का भाव बढ़ता है तो स्वाभाविक है की भारत में भी सोने के दाम बढ़ेंगे। हम सभी को पता है भारत में सोने की खदाने नहीं है भारत द्वारा सोने को आयात किया जाता है भारत कई निजी बैंको द्वारा सोने को आयात किया जाता है और फिर उसे बेचा जाता है या फिर कई बैंको द्वारा गोल्ड लोन भी दिया जाता है तो भारत में सोने की बढ़ती कीमतों का कारण आपको पता चल गया होगा।
अब आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा की भारत में सोना कौन लाता है ?
भारत में बड़ी बड़ी बैंको द्वारा सोने को आयात करके भारत में लाया जाता है और फिर उसे यहां से स्थानीय बाजारों में बेचा जाता है अगर हम बात करें तो भारत में जैसे मुंबई में सोना आता है तो फिर उसे बुलियन एसोसिएशन द्वारा कीमते तय की जाती hai .
भारत में बड़ी बड़ी बैंको द्वारा सोने को आयात करके भारत में लाया जाता है सोने को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ोदा, मिनरल और मेटल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन, यूनियन बैंक, सिंडीकेट बैंक कुल 38 बैंको द्वारा लाकर उसे भारत की मुद्रा के अनुसार भाव तय कर और फिर उसे यहां से स्थानीय बाजारों में बेचा जाता है अगर हम बात करें तो भारत में जैसे मुंबई में सोना आता है तो फिर उसे बुलियन एसोसिएशन द्वारा कीमते तय की जाती ,जैसे मुंबई में अभी (इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन) है जो सोने की कीमत को निर्धारित कर सोने के व्यापारियों के पास पहुंचते है तो भारत में सोना इस प्रकार लाया जाता है
सोने के कितने प्रकर होते है जिसमे उसे शुद्धता के अनुसार खरीदा जा सकता है ?
24 कैरेट सोना
यह सोने का प्रकार एक दम शुद्ध होता है इसमें सोने की मात्रा 99 . 99 होती है लेकिन ये सोना काफी लचीला होता है इस कारण यह आसानी से मुड़ जाता है इस कारण इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते है क्युकी जब किसी भी व्यक्ति द्वारा गहनों को गले में पहना जाएगा तो वे मुड़ जाएगा इस कारण इस सोने को भगवान की मूर्तियों में सजावट के लिए उपयोग में लिया जाता है ज्यादातर सोने के गहने अंगूठी ,चैन और ईयर रिंग होती है जो मुडने पर खराब हो जाएगी इस प्रकार यह सोना सुरक्षित नहीं है
22 कैरेट सोना
ये सोना 24 कैरट सोने की अपेक्षा सस्ता होता है और इसमें सोने शुद्धता भी कम पाई जाती है। 22 कैरेट सोने में सोने की मात्रा 91 % के आस पास पाई जाती है और बाकि इसमें सिल्वर और जिंक व कॉपर मिला होता है इस सोने को गहने बनाने के लिए उपयुक्त माना जाता है क्युकी इसमें लचीला पन नहीं होता है इसमें अन्य पर्दार्थ मिल जाने से ये कठोर हो जाता है इसकी कीमत 24 कैरेट सोने से 1 -2 हजार कम होती है अगर गहने बनाने जाए तो इसी सोने का प्रयोग करें।
18 कैरेट सोना
अगर आपके पास पैसो की कमी है तो ये सोना खरीदने के लिए सर्वश्रेस्ट है इसमें सोने की शुद्ध मात्रा 75 % होती है बाकि इसमें अन्य पर्दार्थ जैसे सिल्वर ,जिंक और कॉपर की मात्रा 25 %पाई जाती है इसमें पथर पदार्थ जैसे हीरा ,मोती का भी प्रयोग होता है जो भी डायमंड के नेकलेस होते है वे इसी से ही बनते है और यह काफी सस्ता भी होता है और यह काफी मजबूत सोना होता है इसकी कीमत 24 कैरेट सोने से 8 -10 हजार कम हो सकती है
सोने की खरीददारी पर ऑफर को देखे
जब भी सोने की खरीददारी करने जाए तो सोने के किसी आकर्ष्क ऑफर को जरूर देखे जैसे दिवाली आदि बड़े त्योहारों पर सोने में काफी छूट मिलती है जो आपके लिए फायदे का सौदा होता है इसके पता आपको कई अखबारों या टीवी में चलने वाले advertisment में चलेगा या फिर आपके शहर में किसी बड़े सर्राफा व्यापारी द्वारा छूट दी हो इस समय आपको 30000 का सोना 26000 से 27000 में मिल सकता है।
Desclaimer:- www.pbmarketing.co.in पर दिखाए सोने के भाव आपको सिर्फ सोने के
बाजार के दामों से अवगत करने के लिए दिखाए गए है और कोई गारंटी नहीं है की सोने के
भाव एकदम सही है हालाँकि www.pbmarketing.co.in का पूरा प्रयास है की आपको सही दाम का पता
चले। लेकिन यह आपको किसी भी प्रकार से खरीदने या बेचने के लिए प्रेरित नहीं करते
है और इस कारण होने वाली किसी भी हानि या क्षति का जवाबदेह नहीं है यह भाव आपको
सिर्फ सुचना के रूप में बताये गए है
This comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDeletePost a Comment